रायपुर। छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस पोर्न अपलोड करने के मामले में खुद फस गई है। दरअसल, रायपुर पुलिस की ऑफिसियल इन्स्टाग्राम अकाउंट से पोर्न वीडियो अपलोड हुआ है। हालांकि इस पोर्न वीडियो को किसने अपलोड किया है। यह अभी पता नहीं चल पाया है।
रायपुर पुलिस की साइबर सेल यूनिट अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट की तकनीकी जांच में जुटा हुआ है और पता लगाने की कोशिश में लगा है कि आखिर किसने यह पोर्न वीडियो अपलोड किया है। फिलहाल वीडियो वायरल होने से पहले उसे डिलीट कर दिया गया है।
आमतौर पर पुलिस पोर्न अपलोड करने वालों और देखने वालों पर कार्यवाही करती है। लेकिन, खुद के इन्स्टाग्राम अकाउंट से पोर्न वीडियो पोस्ट होने पर रायपुर पुलिस की माथे में कालिख पूत गया है। इस मामले को लेकर अब तक किसी भी पुलिस अधिकारी का अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।




