Khabarwaad Kanker: कांकेर लोकसभा सीट की सभी 8 विधानसभा सीटों पर सुबह से मतदान शुरू हो गया है.गर्मी के देखते हुए सुबह से ही लोग वोट डालने पहुंच रहे हैं. कांकेर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में महिलाओं में वोटिंग को लेकर ज्यादा उत्साह नजर आ रहा है.
Read also: 90 साल की बुजुर्ग महिला ने किया मतदान, व्हील चेयर पर बैठकर पहुंची मतदान केंद्र
इस बीच छत्तीसगढ़ राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने भी फरसगांव नगर में प्राथमिक शाला बाजार पारा स्कूल में बने मतदान केंद्र पहुचकर अपना मतदान किया, जहां उनके साथ उनके परिजनों ने भी मतदान किया। वहीं राज्यसभा सांसद ने कहा मैंने अपने मताधिकार का उपयोग कर मतदान किया है और लोकतंत्र का हिस्सा बनी हु। वही मीडिया से चर्चा में कहा छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में 6 सीट पर कांग्रेस जीत कर आएगी ।




