Anganwadi Recruitment 2025: अंबिकापुर। नौकरी की तलाश में जुटी महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। एकीकृत बाल विकास परियोजना अंबिकापुर (शहरी) के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 20 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें 4 पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 16 पद आंगनबाड़ी सहायिका के लिए आरक्षित हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 21 अप्रैल 2025 से शुरू होकर 5 मई 2025 तक चलेगी। इच्छुक महिला उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र कार्य दिवसों में कार्यालयीन समय पर व्यक्तिगत रूप से या पंजीकृत डाक द्वारा बाल विकास परियोजना कार्यालय, नगर पालिका निगम अंबिकापुर में जमा कर सकती हैं।
Read Also- राजधानी में नकली पनीर का गोरखधंधा फिर बेनकाब, 1000 किलो पनीर जब्त
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद निम्नलिखित वार्डों में हैं:
-
श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्रमांक 03 – आंगनबाड़ी केंद्र बंगालीपारा उत्तर
-
पटपरिया वार्ड क्रमांक 11 – आंगनबाड़ी केंद्र किसान राइस मिल
-
डॉ. भीमराव अंबेडकर वार्ड क्रमांक 45 – आंगनबाड़ी केंद्र जोड़ा बहेरा
-
संत गहिरा गुरु वार्ड क्रमांक 46 – आंगनबाड़ी केंद्र खालपारा
Read Also- छत्तीसगढ़ ने निवेश के क्षेत्र में लगाई बड़ी छलांग, देश के टॉप-10 राज्यों में बनाई जगह…
आंगनबाड़ी सहायिका के लिए रिक्त पद इन स्थानों पर हैं:
-
बंगालीपारा उत्तर (वार्ड 03)
-
सिकटापारा एवं महेश्वर गली (वार्ड 05)
-
निचेपारा (वार्ड 10)
-
किसान राइस मिल (वार्ड 11)
-
पानी टंकी के पास एवं नमनाकला (वार्ड 14)
-
गुलाब कॉलोनी एवं पंडित पारा (वार्ड 25)
-
दूर संचार ऑफिस (वार्ड 32)
-
केंद्रीय जेल परिसर एवं जोड़ा तालाब (वार्ड 33)
-
जोड़ा बहेरा (वार्ड 45)
-
हुण्ड्रालता, नरवापारा एवं खालपारा (वार्ड 46)
इन पदों पर केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं। चयन और नियुक्ति की विस्तृत शर्तें, योग्यता आदि की जानकारी के लिए उम्मीदवार परियोजना कार्यालय, नगर पालिका निगम अंबिकापुर के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।




