दुर्ग। जिले में पुलिस प्रशासन को और अधिक चुस्त-दुरुस्त तथा प्रभावी बनाने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विजय अग्रवाल ने सोमवार को दो अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया। यह कदम अपराध नियंत्रण, साइबर अपराधों की रोकथाम और त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
1 जुलाई से बदलेगा नियम: रेलवे टिकट बुकिंग से लेकर SIM कार्ड तक आधार ऑथेंटिकेशन अब अनिवार्य
आदेश के अनुसार, रक्षित केंद्र में पदस्थ निरीक्षक महेश ध्रुव को तत्काल प्रभाव से एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) में स्थानांतरित किया गया है। वहीं, पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक उदय शंकर झा को दुर्ग कोतवाली भेजा गया है। दोनों अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आगामी आदेश तक अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।
एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि यह स्थानांतरण नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसका मुख्य उद्देश्य पुलिस कार्यशैली में दक्षता लाना और जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।
व्यवस्था और प्रतिक्रिया तंत्र को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।




