Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, June 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रायपुर रेलवे स्टेशन पर RPF-आबकारी विभाग की कार्रवाई: अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 16 किलो से ज्यादा गांजा जब्त

    रायपुर रेलवे स्टेशन पर RPF-आबकारी विभाग की कार्रवाई: अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 16 किलो से ज्यादा गांजा जब्त

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareSeptember 30, 2025 रायपुर संभाग No Comments3 Mins Read
    रायपुर रेलवे स्टेशन पर RPF-आबकारी विभाग की कार्रवाई: अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 16 किलो से ज्यादा गांजा जब्त

    रायपुर। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट रायपुर और आबकारी विभाग रायपुर की संयुक्त टीम ने सोमवार देर रात बड़ी सफलता हासिल की। टीम ने रायपुर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 16 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 4 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है।

    संदिग्ध गतिविधि देख पकड़ाया आरोपी
    वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रमन कुमार के निर्देश पर चलाए गए अभियान में आरपीएफ पोस्ट रायपुर प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर के नेतृत्व में टीम देर रात गश्त पर थी। करीब 10:15 बजे टीम ने एक युवक को दो बड़े बैग लेकर स्टेशन परिसर के सेलून साइडिंग की ओर जाते देखा। शक होने पर उसे रोका गया। तलाशी लेने पर बैग में रखे 8 बंडलों से भारी मात्रा में गांजा मिला।

    Read Also-  बिरनपुर कांड : CBI ने दायर की चार्जशीट, राजनीतिक साजिश से किया इंकार

    आरोपी की पहचान और चालाकी
    पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मिथुन दिग्गल (26 वर्ष), निवासी कंधमाल, ओडिशा बताया। जांच में सामने आया कि आरोपी पहले बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुका है। वह फिटनेस ट्रेनर या एथलीट की तरह दिखने के लिए नई स्पोर्ट्स बैग, आकर्षक कपड़े और आर्मी स्टाइल कैप पहनकर घूम रहा था। उसका मकसद सुरक्षा एजेंसियों को गुमराह करना था।

    ओडिशा से लाया, प्रयागराज ले जाने की थी योजना
    प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह गांजा ओडिशा के कंधमाल जिले से बस में बैठकर रायपुर लाया। यहां से उसका प्लान था कि किसी ट्रेन के जनरल डिब्बे में सवार होकर गांजे की खेप को प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) तक पहुंचाया जाए।

    Read Also-  सरकारी स्कीम से लोन दिलाने का झांसा देकर मेडिकल व्यवसायी 73 लाख की ठगी, मामला दर्ज

    NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
    कार्रवाई में आबकारी विभाग से जिला आबकारी अधिकारी टैग बहादुर कुर्रे, निरीक्षक प्रकाश देशमुख, कौशल सोनी, SI नीलम सवर्णकार, प्रीति कुशवाह और मेघा मिश्रा शामिल रहे। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(B) के तहत अपराध क्रमांक 182/2025 दर्ज किया गया है। उसे 30 सितंबर को विशेष NDPS कोर्ट रायपुर में पेश किया जाएगा।

    RPF की सतर्कता से मिली सफलता
    इस कार्रवाई में RPF पोस्ट रायपुर के उप निरीक्षक ए.जे. चौधरी, प्रआ. वी.सी. बंजारे, आ. परवेज अली, आ. देवेश और आ. घम्मन मीणा की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। आरपीएफ टीआई कर्मपाल सिंह गुर्जर ने बताया कि आरोपी बॉडी बिल्डर की तरह खुद को प्रस्तुत कर एजेंसियों को धोखा देना चाहता था, लेकिन टीम की सतर्कता और तत्परता से उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    raipur raipur crime news raipur news raipur news today raipur police raipur today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट

    कमिश्नरेट प्रणाली का डर या फिर हादसा: पुलिस पेट्रोलिंग देख नदी में नव-युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

    धमतरी-वासियों के लिए गुड न्यूज़: नए ट्रामा यूनिट में गंभीर मरीजों को मिलेगा फौरन इलाज

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.