सारंगढ़। ज़िले में शासकीय कार्यालयों की कार्यप्रणाली को सुधारने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौज ने शुक्रवार सुबह 10 से 11 बजे के बीच कलेक्टोरेट परिसर की विभिन्न शाखाओं एवं विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 55 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर कलेक्टर ने सभी को सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
रेलवे सिग्नलिंग और आरओबी कार्य के चलते कई ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी असुविधा
कलेक्टर ने कहा कि अनुपस्थित कर्मचारियों से जवाब मिलने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर एस.के. टंडन और सीईओ इंद्रजीत बर्मन भी उपस्थित रहे।
डॉ. कन्नौज ने कलेक्टोरेट, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय, तहसील कार्यालय, लोक निर्माण विभाग (PWD), जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बीईओ, बीआरसी, आदिवासी विकास विभाग समेत कई अहम कार्यालयों का निरीक्षण किया।
जिन कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें प्रमुख रूप से:
- रेशम लाल कोसले (विकास खंड शिक्षा अधिकारी),
- शैलेन्द्र पटेल, सोमदत्त पटेल, ममता नंदे (कलेक्टोरेट),
- कमल सिंह ठाकुर, गीता नायक, विकास साहू (भू-अभिलेख शाखा),
- सूरज महंत, अनुराग नंद, ज्योति पाल (खनिज शाखा) सहित कई अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार, कलेक्टर द्वारा की गई यह सख्त कार्रवाई जिले में शासकीय कार्य संस्कृति को अनुशासित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।




