ख़बरवाद डॉट कॉम, सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा का बेटा तुषार बरेठ कौन बनेगा करोड़ पति में जा पहुंचा और आज सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर आज रात 9 बजे उनके सवालों का जवाब देने वाला है।
तुषार के केबीसी में पहुंचने की खबर से सरगुजावासी, खासकर रामानुजगंज के लोग काफी गौरवांवित महसूस करने के साथ ही उत्साहित है और सभी आज रात 9 बजे का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
यह भी पढ़ें: KBC में पहुंची KTU की पूर्व छात्रा सोनाली, अमिताभ बच्चन ने हाथ पकड़कर हॉट सीट पर बैठाया
तुषार बरेठ के पिता धर्मेन्द्र बरेठ है। वे पेशे से व्याख्यता है और वे रामानुजगंज के देवनगर स्थति शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ है। तुषार की प्रारंभिक शिक्षा सूरजपुर ग्लोबल पब्लिक स्कूल में हुई है। वह आगे की पढ़ाई रायपुर के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में कर रहा है। इतने छोटी सी उम्र में केबीसी जैसे प्रतियोगिता में शामिल होने से उसके पिता काफी गर्व महसूस कर रहे हैं।




