Bijapur Latest News : बीजापुर में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के नापाक इरादों को विफल करते हुए दो IED बरामद किए हैं। यह घटना थाना आवापल्ली के अंतर्गत मुरदण्डा पगडंडी मार्ग पर हुई, जहां सुरक्षा बलों ने सड़क पर बीयर बॉटल में लगाए गए दो नग IED खोज निकाले।
Read Also- दसों उंगलियों में अंगूठी पहन भागा चोर: ग्राहक बन दुकान पर आया शातिर, CCTV में हुआ कैद
Bijapur Latest News : 229 सीआरपीएफ की टीम आरओपी एवं डिमाइनिंग ड्यूटी पर थी, जब उन्हें ये विस्फोटक मिले। जवानों ने तत्परता दिखाते हुए इन IEDs को मौके पर ही नष्ट कर दिया, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सका। इस कार्रवाई ने क्षेत्र में सुरक्षा को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।




