धमतरी जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन सर्चिंग ऑपरेशन के तहत धमतरी पुलिस, नगरी डीआरजी और सीएएफ खल्लारी की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस अभियान के दौरान चमेंदा और साल्हेभाट के बीच जंगलों में सर्चिंग के दौरान माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए 9 जिंदा बम और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई।
Read Also- Chhattisgarh: 29 अप्रैल को सभी पंजीयन कार्यालय रहेंगे बंद…
पुलिस टीम को जंगल में 3 कुकर बम, 3 दूध पाउडर के डिब्बों से बने बम, 2 पाइप बम, 1 टिफिन बम और 1 वॉकी टॉकी मिला है। इसके अलावा दैनिक उपयोग की वस्तुएँ जैसे राशन, बर्तन, दवाइयाँ आदि भी बरामद की गई हैं। सभी सामग्रियों को नक्सलियों ने अलग-अलग थैलों में भरकर त्रिपाल झिल्ली और नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम में छिपाकर रखा था।
Read Also- बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों की सबसे बड़ी गुफा पर किया कब्जा
बम डिस्पोजल स्क्वॉड की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी बमों को सफलतापूर्वक डिफ्यूज कर दिया, जिससे नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हो गई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात माओवादियों के खिलाफ थाना खल्लारी में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। धमतरी पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने इस सफलता पर टीम को बधाई देते हुए नगरी डीआरजी और सीएएफ की टीम को सर्चिंग अभियान को और तेज करने तथा सूचना तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।




