सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। गोमगुड़ा के घने जंगलों में हुई संयुक्त कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के ठिकाने से महत्वपूर्ण सामान जब्त किया है, जिसमें उनके प्रिंटिंग प्रेस से जुड़ी सामग्री भी शामिल है। यह ऑपरेशन नक्सलियों की साजिशों को करारा झटका देने में सफल रहा है।
युवाओं के लिए भारतीय सेना में बड़ा मौका, अग्निवीरों की भर्ती संबंधी अधिसूचना जारी, 12 मार्च से 10 अप्रैल 2025 तक कर सकते हैं आवेदन
जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस बल, कोबरा 203 बटालियन और सीआरपीएफ 241 बटालियन की संयुक्त टीम को जलेरगुड़ा जंगल में नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद, सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। ऑपरेशन के दौरान, सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के ठिकाने पर छापा मारकर प्रिंटर, इन्वर्टर मशीन और प्रचार सामग्री सहित कई चीजें बरामद कीं।




