आशीष पदमवार
जगदलपुर। तेलंगाना पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है। पहली बार नक्सल संगठन की शीर्ष इकाई दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी से जुड़े एक वरिष्ठ नक्सली दंपति ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वालों में माला संजीव उर्फ लेंगू दादा और उसकी पत्नी दीना शामिल हैं।
Read Also- छत्तीसगढ़ ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में रच दिया इतिहास, सात नगरीय निकायों को मिला राष्ट्रीय सम्मान
लेंगू दादा पिछले 45 वर्षों से नक्सल आंदोलन से जुड़ा हुआ था। वह न केवल संगठन का पुराना और भरोसे मंद चेहरा था, बल्कि चेतना नाट्य मंडली का भी प्रमुख सदस्य रहा है। उसकी पत्नी दीना भी लंबे समय तक इसी कमेटी का हिस्सा रही। दोनों ने छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना के घने जंगलों में सालों तक संगठन के लिए काम किया।
Read Also- इंदौर बना देश का सबसे स्वच्छ शहर, लगातार आठवीं बार हासिल किया पहला स्थान
तेलंगाना पुलिस ने बताया कि समर्पण के बाद दोनों को सरकार की पुनर्वास योजना के तहत आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी। पुलिस का कहना है कि यह आत्मसमर्पण केवल एक प्रतीकात्मक घटना नहीं, बल्कि नक्सल संगठन की रणनीतिक कमर तोड़ने की दिशा में एक बड़ी जीत है।




