दंतेवाड़ा। बस्तर में नक्सली संगठन को बड़ा झटका लगा है। लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर 21 नक्सलियों ने मंगलवार को पुलिस और सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया। इनमें से 13 नक्सलियों पर कुल 25 लाख 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आत्मसमर्पित नक्सली अपने-अपने क्षेत्र में नक्सली बंद सप्ताह के दौरान सड़क खोदने, पेड़ काटने, बैनर-पोस्टर एवं पाम्फलेट लगाने जैसी गतिविधियों में सक्रिय रहे थे। लंबे समय से इनकी तलाश की जा रही थी।




