KHABARWAAD BHILAI. सुपेला में हाल ही में एक गोली कांड में पुलिस की बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार किया गया है, जिसने अपने ससुर पर एयरगन से हमला किया था। मामला सुपेला थाना क्षेत्र में हुआ। दरअसल, दामाद अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल पहुंचा था, जहां आरोपी और ससुर के बीच विवाद हुआ। विवाद के दौरान आरोपी दमाद ने अपने ससुर पर एयरगन से हमला किया। ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल ससुर को सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया। इस मामले में सुपेला पुलिस ने आरोपी दमाद को धारा 307 और 34 के तहत अपराध दर्ज किया और उसके दोस्त रोशन को भी गिरफ्तार किया। आज, पुलिस ने आरोपी दमाद को भी गिरफ्तार कर लिया है।




