रायपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को ऐतिहासिक रूप से मनाने की तैयारी प्रदेश सरकार ने शुरू कर दी है। इस अवसर पर सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश के पांचों संभागीय मुख्यालयों रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर में सरदार पटेल की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की है।
यह घोषणा उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में की। घोषणा के तुरंत बाद उप मुख्यमंत्री के निर्देश पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इन पांचों नगर निगमों को 50-50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है। इस तरह कुल 2 करोड़ 50 लाख रुपये की प्राविधिक स्वीकृति जारी की गई है।
Read Also- सुप्रीम कोर्ट की सख्त नजर छत्तीसगढ़ के दो हाई-प्रोफाइल मामलों पर: कवासी लखमा और चैतन्य बघेल केस में EOW-ED से जवाब तलब
जारी आदेश के अनुसार, यह राशि प्रत्येक नगर निगम को “सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा स्थापना एवं सौंदर्यीकरण कार्य” के लिए दी जा रही है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संपूर्ण कार्य छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम, 1961 और नगर निगम अधिनियम, 1956 के प्रावधानों के अनुरूप किया जाएगा।
इन नगर निगमों को मिली राशि
- नगर निगम रायपुर – ₹50 लाख
- नगर निगम दुर्ग – ₹50 लाख
- नगर निगम बिलासपुर – ₹50 लाख
- नगर निगम जगदलपुर – ₹50 लाख
-
नगर निगम अंबिकापुर – ₹50 लाख




