Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, June 3
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » सेप्टिक टैंक में मिला चार माह से लापता नवविवाहिता का शव, ससुर पर हत्या का शक, जांच में जुटी पुलिस

    सेप्टिक टैंक में मिला चार माह से लापता नवविवाहिता का शव, ससुर पर हत्या का शक, जांच में जुटी पुलिस

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 12, 2025 अपराध No Comments2 Mins Read
    सेप्टिक टैंक में मिला चार माह से लापता नवविवाहिता का शव, ससुर पर हत्या का शक, जांच में जुटी पुलिस

    कवर्धा। जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के बांधाटोला गांव में पिछले चार महीने से लापता चल रही नवविवाहिता कामिनी निषाद का शव उसके ही घर के सेप्टिक टैंक में बरामद हुआ। तेज बदबू फैलने के बाद ग्रामीणों को शक हुआ, जिसके चलते यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

    6 महीने पहले किया था लव मैरिज
    कामिनी निषाद ने जुलाई 2025 में भोजराज पटेल से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वह पति के गांव बांधाटोला में रहने लगी थी। ग्रामीणों के मुताबिक, भोजराज का परिवार इस विवाह से नाराज था, जिसका असर रिश्तों में शुरुआती दिनों से दिखना शुरू हो गया था।

    शादी के 2 महीने बाद लापता हुई कामिनी
    शादी के लगभग दो महीने बाद, सितंबर में कामिनी अचानक घर से गायब हो गई। पति भोजराज ने अपनी ओर से तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। अंततः 7 नवंबर को उसने थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू की थी, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका।

    Read Also-  आंध्र प्रदेश -छत्तीसगढ़ सीमा पर बड़ा बस हादसा: खाई में गिरी बस, 8 की मौत, कई घायल

    दुर्गंध से खुला राज
    गुरुवार को घर के सेप्टिक टैंक से अचानक तेज दुर्गंध आने लगी, जो पूरे इलाके में फैल गई। दुर्गंध लगातार बढ़ते जाने पर परिवार के लोग और ग्रामीण मौके पर जुटे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर सेप्टिक टैंक की जांच करवाई, जिसके दौरान अंदर एक शव दिखाई दिया। ग्रामीणों की मदद से जब शव को बाहर निकाला गया तो वह काफी सड़ी-गली अवस्था में था। पहचान होने पर पुष्टि हुई कि वह शव कामिनी का ही है।

    ससुर पर ग्रामीणों का आरोप
    मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कामिनी के ससुर जहर पटेल पर हत्या का शक जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि कामिनी के गायब होने के बाद से ही ससुराल पक्ष का व्यवहार संदिग्ध लग रहा था। पुलिस ने एहतियातन ससुराल पक्ष के सभी सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

    पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगी सच्चाई
    एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि शव डिकंपोज होने की वजह से तुरंत मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
    उन्होंने कहा, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि कामिनी की मौत कैसे हुई। फिलहाल मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg kawardha news cg kawardha news today Chhattigarh Kawardha News kawardha news cg kawardha news hindi
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार

    कहीं फिल्मी पुलिस की तरह देर से तो नहीं पहुंच रही मदद? गृहमंत्री ने खुद परखा सिस्टम

    फल पकते रहे, किसान टूटते रहे… धमधा की दर्दनाक तस्वीर

    सुजुकी शो-रूम में महिला कर्मचारी ने अपने CEO पर फेंकी सियाही, पुलिस के सामने थप्पड़ भी जड़ा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.