Balodabazar Latest News : बीजापुर जिले के नेशनल पार्क के जंगल में नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए प्रधान आरक्षक नरेश कुमार ध्रुव का पार्थिव शरीर सोमवार को बलौदाबाजार लाया गया। सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए शहीद का शव चक्रपाणि हाईस्कूल मैदान में बने हेलीपैड पर पहुंचा। जहां स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और सुरक्षाबलों ने गमगीन माहौल में शहीद को श्रद्धांजलि दी।
हेलीकॉप्टर से शहीद का पार्थिव शरीर उतरने के बाद उसे मंच पर रखा गया, जहां श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टकराम वर्मा ने पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ भाटापारा विधायक इंद्र साव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, नगरपालिका अध्यक्ष प्रत्याशी सुरेंद्र जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
Read Also- शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगा ले गया युवक, रिश्तेदार के घर ले जा कर कई दिनों तक करता रहा दुष्कर्म, गिरफ्तार
देश के लिए बेटा शहीद हुआ यह गौरव की बात – पिता
Balodabazar Latest News : इस दौरान शहीद की पत्नी और परिजन भी मौजूद रहे। शहीद के पिता महेश ध्रुव ने कहा कि, उनका बेटा शहीद हो गया है। भरे गले से उन्होंने कहा कि, देश के लिए बेटा शहीद हुआ है यह गौरव की बात है। सबसे मार्मिक पल तब आया जब शहीद की बेटी विभूति ध्रुव ने अपने पिता को अंतिम विदाई देते हुए कहा कि, वह बड़ी होकर अपने पिता से भी ऊंचे पद पर पहुंचकर देश की सेवा करेगी। उनकी इस बात ने वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम कर दी। बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी और एसपी विजय अग्रवाल ने भी पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। साथ ही जिले के तमाम प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी शहीद को अंतिम सलामी देने पहुंचे। इस दौरान पुलिस बल ने शोक व्यक्त कर अपने साथी जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Read Also- छत्तीसगढ़ की IAS अधिकारी रिचा प्रकाश चौधरी को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी
गृह ग्राम के लिए रवाना हुआ पार्थिव शरीर
Balodabazar Latest News : श्रद्धांजलि सभा के बाद पुलिस पायलटिंग वाहन के जरिए शहीद के पार्थिव शरीर को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनके गृह ग्राम गुर्रा, भाटापारा ब्लॉक के लिए रवाना किया गया। वहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में आम नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। पूरा क्षेत्र शोक में डूबा हुआ है लेकिन शहीद की शौर्यगाथा ने हर किसी के हृदय में देशभक्ति की भावना को और प्रबल कर दिया है।
Read Also- मतदान से एक दिन पहले कांग्रेस में बड़ी छंटनी, 15 बागी प्रत्याशियों को पार्टी से निकाला
उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा- मंत्री टंक राम वर्मा
मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि, हमारे जिले के नरेश कुमार ध्रुव नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए हैं हम सब जिलावासी उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनका यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा हमारा जो वीर भाई है भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी की रक्षा करते हुए शहीद हो गया। छत्तीसगढ़ सरकार संकल्पित है नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए, कुछ दिन बाद यहां से नक्सलवाद समाप्त हो जाएगा।




