Chhattisgarh News: 2014 बैच की छत्तीसगढ़ कैडर की आईएएस अधिकारी रिचा प्रकाश चौधरी को केंद्र सरकार ने वाणिज्य विभाग में उप सचिव नियुक्त किया है। इस संबंध में केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को पत्र जारी किया है।
Read Also- तिरुपति मंदिर लड्डू विवाद: CBI की अगुआई में बनी SIT ने 4 लोगों को पकड़ा, टेंडर देने के साथ ही शुरू हो गई थी गड़बड़ी
Chhattisgarh News: पत्र में बताया गया है कि रिचा चौधरी को केंद्रीय स्टाफिंग स्कीम के तहत उप सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें चार साल के कार्यावधि के लिए पदभार ग्रहण करना होगा, और पत्र जारी होने के तीन सप्ताह के भीतर उन्हें कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
Read Also- रेल यात्री ध्यान दें: रेलवे ने इन पैसेंजर ट्रेनों को 19 दिनों के लिए किया रद्द…
Chhattisgarh News: वर्तमान में दुर्ग कलेक्टर के रूप में कार्यरत रिचा प्रकाश चौधरी का जन्म 8 जनवरी 1989 को राजस्थान के कोलिडा में हुआ। उन्होंने कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद राजनीति शास्त्र से एमए किया। रिचा ने यूपीएससी परीक्षा में अपने दूसरे प्रयास में 44वीं रैंक प्राप्त कर सफलता हासिल की।





