Surajpur Crime : सूरजपुर जिले के खड़गवां चौकी क्षेत्र के ग्राम केरता पंचायत के डूबका पारा में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों में बसंती टोप्पो 53 वर्ष, नरेश टोप्पो 31 वर्ष और माघे टोप्पो 60 वर्ष शामिल हैं। बता दें कि मृतक परिवार ने दो माह पहले जिला सत्र न्यायालय और एसडीएम कोर्ट में साढ़े सात एकड़ जमीन का केस जीता था। शुक्रवार को मृतक परिवार खेत की जुताई करने पहुंचा था।
Read Also- रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, CM साय ने किया आत्मीय स्वागत
Surajpur Crime : इसी दौरान आरोपी 30-40 की संख्या में पहुंचे और मारपीट कर तीनों की हत्या कर दी। बताया जाता है कि सभी जगरनाथपुर और केरता गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है। परिजनों का कहना है कि मृतक परिवार ने काफी संघर्ष के बाद अपनी जमीन का मालिकाना हक जीता था।
Read Also- नगर निगम चुनावों की तैयारियों के बीच रायपुर पुलिस की सख्ती, 200 चाकूबाज और गुंडों की लगाई परेड, 20 के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की
Surajpur Crime : लेकिन, गांव के कुछ लोगों ने यह बात स्वीकार नहीं की और इसी विवाद ने तीन जानें ले लीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जाएगी।




