नोएडा। थाना सूरजपुर क्षेत्र की मिग्सून ट्विन्स सोसायटी में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 22 वर्षीय युवती ने 16वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना के बाद सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पुलिस के अनुसार युवती शालू अपने दोस्तों के साथ फ्लैट में रह रही थी। घटना के समय उसकी एक साथी रसोई में खाना बना रही थी। अचानक युवती द्वारा छलांग लगाने की जानकारी मिलने पर तुरंत सोसायटी के सिक्योरिटी ऑफिसर ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने घटनास्थल और युवती के कमरे की जांच की, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। फ्लैट में मौजूद दोस्तों से प्रारंभिक पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच कर घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा।




