Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, June 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » शादी में गजब तमाशा…स्कार्फ बांधे स्टेज पर पहुंची लड़की और दूल्हे का हाथ पकड़कर हो गई रफूचक्कर, लोग रह गए हक्के-बक्के

    शादी में गजब तमाशा…स्कार्फ बांधे स्टेज पर पहुंची लड़की और दूल्हे का हाथ पकड़कर हो गई रफूचक्कर, लोग रह गए हक्के-बक्के

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareMay 12, 2024 बस्तर संभाग No Comments3 Mins Read

    KHABARWAAD KANKER. शादी के दौरान आपने कई अजीब मामले सुने होंगे, लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। दरअसल, कांकेर जिले में शादी के दौरान स्टेज में गजब तमाशा देखने को मिला। जिले के कोकापुर गांव में शादी के दौरान स्टेज में दूल्हा-दुल्हन टिकावन की रस्म कर रहे थे, तभी मुंह में स्कार्फ बांधे एक लड़की स्टेज पर आई और दूल्हे का हाथ पकड़ कर उसे वहीं रफूचक्कर हो गई और लोग देखते रह गए।

    जानकारी के अनुसार कांकेर शहर से सटे कोकापुर गांव में हाल ही में गांव की लड़की की शादी थी। बारात मगरलोड तहसील के ग्राम साजाडीह से आई थी। दूल्हा पुलिस विभाग में आरक्षक है। बारात स्वागत के बाद रस्म अदायगी हुई और दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर टिकावन की रस्म करने बैठे, तभी एक युवती आई, जिसके चेहरे पर स्कार्फ बंधा था। वह सीधे स्टेज पर चढ़ गई और टिकावन की रस्म करते दूल्हे के चेहरे पर तिलक लगाया और उसका हाथ पकड़ कर खींचते हुए बाहर ले गई।

    Read Also-  ‘मां के लिए क्या लिखूं, उसने तो सबको लिखा है’, मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश की महतारियों को किया नमन

    इस घटना को देख शादी में आए सभी मेहमान और गांववाले सकते में आ गए। परिजनों और ग्रामीणों ने युवती से पूछताछ की तब पता चला कि दूल्हे के साथ उसके पिछले तीन सालों से प्रेम संबंध हैं। युवती के अनुसार दूल्हे ने शादी की बात उससे छिपाकर रखा और कानोकान खबर तक नहीं होने दी। आज सुबह ही उसे कहीं से जानकारी मिली तो वह सीधे यहां पहुंच गई।

    इस घटना के बाद शादी कार्यक्रम में बवाल हो गया और थोड़ी देर बाद सभी बाराती भी वापस लौट गए। दूल्हा-दुल्हन के रिश्तेदारों के अलावा ग्राम प्रमुखों की उपस्थिति में इस मुद्दे को लेकर गांव में बैठक हुई। बैठक देर रात 12 बजे तक तक चली। बैठक में युवती ने बताया कि वह तिल्दा नेवरा के पास ग्राम खुरमुरी की रहने वाली है।

    Read Also-  3 पुलिसकर्मियों पर SP का एक्शन, एक ASI सस्पेंड, महिला प्रधान आरक्षक लाइन अटैच

    युवक से उसकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुई और जल्द ही दोनों की दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। युवती ने बताया कि तीन साल तक प्रेम संबंध में रहने के दौरान युवक ने शादी का वादा मुझसे किया था। वह मुझे ही बिना बताए दूसरी जगह शादी रचा रहा है, जो मेरे साथ अन्याय है। हालांकि बैठक में कोई निर्णय नहीं हो पाया, जिसके दूसरे दिन दोबारा सभी की उपस्थिति में बैठक हुई। बैठक में सभी पक्षों को सुनने के बाद तय किया गया कि कोकपुर की युवती का साजाडीह के युवक से विवाह रद्द किया जाता है। इस घटना में पूरी गलती दूल्हा पक्ष की है, जिन्होंने युवती से प्रेम संबंध की बात छिपाकर रखी, इसलिए दुल्हन पक्ष को शादी में जो खर्च हुआ है, उसे दूल्हा पक्ष वहन करेगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    breaking news chhattisgarh kanker news chhattisgarh news hindi news kanker kanker accident news kanker breaking news kanker crime news kanker hindi news kanker latest news kanker naxal news kanker news kanker news cg kanker news hindi me kanker news in hindi kanker news paper kanker news patrika kanker news today kanker news video kanker orphanage news kanker police kanker today news latest news madhya pradesh news news today news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    CG NEWS: मेहमानों को शादी में बफे सिस्टम से भोजन कराने पर सामाजिक प्रतिबंध, डीजे बजाने थमाया नोटिस  

    बॉयज हॉस्टल में 10वीं के छात्र ने लगाई फांसी, आत्महत्या का कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस  

    सुरक्षाबालों को बड़ी सफलता: नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 46 लाख बरामद, बड़े पैमाने पर हथियार-उपकरण भी मिले

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    नक्सल अभियानों को लेकर अटकलों से बचें: बस्तर रेंज आईजीपी कार्यालय की अपील

    सुकमा में आधी रात इंसानियत जागी, जंगल से मिले नवजात को बचाया

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.