हैदराबाद। रिश्तों की आड़ में खून का खेल एक बार फिर सामने आया है, और इस बार यह मामला तेलंगाना के कुरनूल से जुड़ा है। यहां एक नवविवाहिता ने अपनी मां के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी ऐश्वर्या और उसकी मां सुजाता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी—एक बैंक कर्मचारी—फरार बताया जा रहा है।
![]()
जानकारी के अनुसार, मृतक युवक तेजेश्वर की शादी ऐश्वर्या से 18 मई को हुई थी। यह विवाह पारिवारिक सहमति से तय हुआ था, लेकिन शादी से पहले ही सब कुछ संदिग्ध लगने लगा। दरअसल, शादी से मात्र पांच दिन पहले ऐश्वर्या अचानक लापता हो गई थी। बताया गया कि वह कुरनूल के ही एक बैंक कर्मचारी के साथ भाग गई थी। हालांकि, वह 16 फरवरी को वापस लौटी और दावा किया कि वह अपनी मां द्वारा दहेज के दबाव की वजह से कुछ दिनों के लिए एक दोस्त के घर चली गई थी।
रोते हुए ऐश्वर्या ने अपने होने वाले पति तेजेश्वर को प्रेम और भरोसे का विश्वास दिलाया, जिसके बाद दोनों परिवारों की प्रारंभिक आपत्तियों को दरकिनार कर विवाह संपन्न कराया गया। लेकिन शादी के तुरंत बाद ही घर में अशांति शुरू हो गई। तेजेश्वर ने देखा कि ऐश्वर्या लगातार किसी से फोन पर बातें करती रहती थी और उससे दूरी बना रही थी।
केंद्रशासित प्रदेशों की विधानमंडलीय निकायों की प्राक्कलन समितियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल
जांच में खुलासा हुआ है कि ऐश्वर्या और उसकी मां दोनों ही उसी बैंक कर्मचारी से अवैध संबंध रखती थीं, जो अब इस पूरे कांड का मुख्य साजिशकर्ता बताया जा रहा है। पुलिस को शक है कि उसी व्यक्ति के कहने पर ऐश्वर्या और सुजाता ने तेजेश्वर की हत्या की योजना बनाई।
पंचायतों में नए निर्माण कार्य की स्वीकृति को लेकर गीदम जनपद पंचायत के सरपंच संघ पहुंचे कलेक्टर और ज़िला पंचायत सीईओ के पास
तेजेश्वर की हत्या को लेकर पुलिस ने अब हत्या, आपराधिक षड्यंत्र और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। बैंक कर्मचारी की गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। इस खौफनाक मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी है और समाज में रिश्तों पर एक बार फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।




