दुर्ग। जिले के नेवई थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। खाना बनाने को लेकर हुए मामूली विवाद में पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी युवक सीधे थाने पहुंचा और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
Read Also- लाखों की ठगी का रास्ता खोलने वाले बैंक अधिकारियों पर गिरी गाज
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को पति-पत्नी के बीच खाना बनाने की बात को लेकर कहासुनी हुई। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी युवक ने आवेश में आकर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी सीधे नेवई थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया। आत्मसमर्पण करने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
Read Also- वंदे भारत कोच की धुलाई के दौरान हादसा, ठेका कर्मी हाईटेंशन तार से झुलसा, हालत नाजुक
एक साल पहले हुई थी शादी
स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतका और आरोपी युवक की शादी को अभी केवल एक साल ही हुआ था। आरोपी युवक पंडिताई का कार्य करता था। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से परिजन और आसपास के लोग सदमे में हैं।




