नई दिल्ली। इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा के दिन लगेगा। यह ग्रहण रात 09:58 बजे से शुरू होकर 01:26 बजे तक रहेगा। कुल अवधि 3 घंटे 28 मिनट की होगी। ग्रहण का सूतक काल दोपहर 12:57 बजे से प्रारंभ हो जाएगा, जिसमें पूजा-पाठ करना वर्जित रहेगा।
ज्योतिष गणना के अनुसार, चंद्र ग्रहण के समय सूर्य, बुध और केतु सिंह राशि में त्रिग्रही योग बनाएंगे। यह संयोग तीन राशियों — कर्क, वृश्चिक और मीन — के लिए शुभ फलदायी माना जा रहा है।
- कर्क राशि : अचानक धनलाभ, रुके हुए पैसों की प्राप्ति और व्यापार में तेजी के संकेत हैं।
- वृश्चिक राशि : नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी, निर्णय लेने की योग्यता से बड़ा पद या अवसर मिल सकता है। राजनीति में सक्रिय लोगों को विशेष लाभ होगा।
- मीन राशि : सुख-समृद्धि, भाग्य का साथ और नई संपत्ति या वाहन खरीदने की संभावना बन रही है।




