नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामे की भेंट चढ़ गई. जैसे ही उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने अभिभाषण पढ़ना शुरू किया वैसे ही आम आदमी पार्टी के विधायक हंगामा करने लग गए. आप विधायकों ने बाबा साहेब आंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीरों को हटाने के लिए विरोध जताया, जिसके बाद स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने उनके खिलाफ एक्शन लिया.
छत्तीसगढ़ सेक्स सीडी कांड मामले में सभी आरोपी रायपुर कोर्ट में पेश, भूपेश बघेल ने भी दी हाजिरी
विधानसभा अध्यक्ष ने नेता प्रतिपक्ष आतिशी सहित 11 आप विधायकों को दिनभर के लिए सदन से निष्कासित करने का आदेश दिया. निष्कासित किए गए विधायकों में आतिशी के अलावा वीरेंद्र काद्यान्न, कुलदीप, गोपाल राय, जरनैल सिंह, संजीव झा, अनिल झा, विशेष रवि, सोमदत्त और वीर सिंह धींगन शामिल हैं.




