रायपुर। राजधानी रायपुर और आस-पास के क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम ने करवट ली। दिनभर बादल छाए रहने के बाद शाम को हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। राजधानी के पंडरी, मोवा, दलदल सिवनी, मोहबा बाजार, शंकर नगर और तेलीबांधा सहित कई इलाकों में तेज़ बारिश देखने को मिली।
तालाब में नहाने गए 2 मासूमों की डूबने से हुई मौत
मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। साथ ही कुछ जिलों में अंधड़ चलने और वज्रपात की चेतावनी भी दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 जून से पूरे प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है।
चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की हत्या, जंगल में छिपा मिला आरोपी, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
रायपुर में भी आज दिनभर बादल छाए रहने और दोपहर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। लगातार बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, खासकर खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे न रुकने की हिदायत दी गई है।




