Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राज्य के खिलाड़ियों का इंतजार खत्म, उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची राजपत्र में प्रकाशित

    August 5, 2026

    ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी

    August 5, 2026

    मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राज्य के खिलाड़ियों का इंतजार खत्म, उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची राजपत्र में प्रकाशित
    • ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी
    • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न
    • आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ओवररेट पर शराब बिक्री के मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित
    • जेल सुधार की दिशा में बड़ा कदम, डीजी हिमांशु गुप्ता ने केंद्रीय जेल का किया निरीक्षण
    • राजधानी की सुरक्षा और चाक-चौबंद कानून-व्यवस्था के लिए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री को लिखा पत्र
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों ने की मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, August 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » सरकार की सख्ती के बाद बदले हालात, इंडिगो ने पकड़ी रफ्तार, 1650 से ज्यादा उड़ानें बहाल

    सरकार की सख्ती के बाद बदले हालात, इंडिगो ने पकड़ी रफ्तार, 1650 से ज्यादा उड़ानें बहाल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 7, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो अपने प्रभावित ऑपरेशंस को तेजी से सामान्य कर रही है। कंपनी ने बताया कि रविवार को वह 1650 से अधिक उड़ानें संचालित कर रही है, जबकि एक दिन पहले यह संख्या 1500 थी। एयरलाइन के 138 में से 137 गंतव्य पूरी तरह ऑपरेशनल हैं। समय पर उड़ान भरने की दर भी 30 प्रतिशत से बढ़कर 75 प्रतिशत हो गई है।

    इंडिगो ने कहा है कि 15 दिसंबर तक टिकट कैंसिल कराने या यात्रा तिथि बदलने पर ग्राहकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। रिफंड और सामान वापस लौटाने की प्रक्रिया भी तेज गति से जारी है।

    सरकार का हस्तक्षेप

    नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि इंडिगो की समस्या से यात्रियों को हो रही असुविधा को कम करने के लिए त्वरित कदम उठाए गए हैं। अन्य सभी घरेलू एयरलाइंस सामान्य रूप से अपनी उड़ानें संचालित कर रही हैं, जबकि इंडिगो के संचालन में भी सुधार दिख रहा है।

    हाल में इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से कई रूटों पर हवाई किराए बढ़ गए थे। इसे रोकने के लिए मंत्रालय ने किराए की सीमा तय की, जिसके बाद किराए सामान्य स्तर पर लौट आए। सभी एयरलाइंस को निर्देश दिया गया है कि वे तय की गई किराया सीमा का सख्ती से पालन करें।

    रिफंड और रीबुकिंग

    मंत्रालय ने इंडिगो को निर्देश दिया है कि सभी रद्द या अत्यधिक विलंबित उड़ानों का रिफंड निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए। एयरलाइन अब तक 610 करोड़ रुपये का रिफंड कर चुकी है। यात्रा बदलने पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। यात्रियों की सहायता के लिए विशेष टीमें भी गठित की गई हैं।

    मंत्रालय ने यह भी निर्देश दिया है कि जिन यात्रियों का सामान विलंबित हुआ है, वह 48 घंटे के भीतर उन्हें वापस सौंपा जाए। एयरलाइन अब तक 3000 से अधिक बैग यात्रियों तक पहुंचा चुकी है।

    एयरपोर्ट्स पर स्थिति सामान्य

    दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबाद और गोवा के एयरपोर्ट डायरेक्टर्स ने बताया कि सभी टर्मिनल सामान्य रूप से संचालित हो रहे हैं। चेक-इन, सुरक्षा जांच और बोर्डिंग पॉइंट पर भीड़ नहीं है। एयरपोर्ट ऑपरेटर्स और CISF ने भी ग्राउंड सपोर्ट को बढ़ाया है, जिससे यात्री सुविधाओं में सुधार हुआ है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की शिकायत पर लोकसभा सचिवालय सक्रिय, स्वास्थ्य सचिव विवाद की मांगी तथ्यात्मक रिपोर्ट

    कुलगाम में आतंकियों ने दो छत्तीसगढ़ी मजदूरों की हत्या, सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन जारी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा

    पेपर लीक पर केंद्र का बड़ा प्रहार: 10 साल की जेल, ₹10 करोड़ जुर्माने वाला बिल लोकसभा में पेश

    ‘सिर्फ इस्तीफा नहीं, शिक्षा व्यवस्था में बदलाव जरूरी’— धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की पहली प्रतिक्रिया

    शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया, छात्रों के नाम जारी किया संदेश

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.