SURAJDAS MANIKPURI
KHABARWAAD KABEERDHAM. जिले के पांडातराई ब्लॉक के ग्राम रैतापारा में चंद्रवंशी परिवार की ओर से आई बारात को एक परिवार ने डंडे और लाठी से ताबड़तोड़ कुटाई की है। बाराती पक्ष के शिकायत के बाद पीटने वाले परिवार के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक; ग्राम पलानसरी से सुदर्शन चंद्रवंशी के नाती की बारात ग्राम रैतापारा आई थी। बारात परधाने के समय गढ़वा बाजा में बाराती नाच रहे थे, तभी बारात पुरुषोतम धुर्वे के घर के पास पहुंचे तो उसके परिवार के सदस्यों ने बाजा बंद करने के लिए कहा, जब उनके बात का बाराती विरोध करने लगे तो धुर्वे परिवार के सदस्यों ने लाठी डंडे से उन्हें पीटना शुरू कर दिया। इस हमले में कई बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पीड़ित पक्ष की ओर से पांडातराई थाना में शिकायत दर्ज की है।
पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए पुरुषोत्तम धुर्वे, टंकेश्वर धुर्वे, परसुराम धुर्वे, दर्शन धुर्वे एवं भुपेद्र धुर्वे को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।




