Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, June 7
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मासूम बच्ची को टक्कर मार भागे युवक, लाश के साथ कार में घंटों घूमते रहे आरोपी, कोरबा में पकड़े गए

    मासूम बच्ची को टक्कर मार भागे युवक, लाश के साथ कार में घंटों घूमते रहे आरोपी, कोरबा में पकड़े गए

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 13, 2025 अपराध No Comments3 Mins Read
    मासूम बच्ची को टक्कर मार भागे युवक, लाश के साथ कार में घंटों घूमते रहे आरोपी
    मासूम बच्ची को टक्कर मार भागे युवक, लाश के साथ कार में घंटों घूमते रहे आरोपी

    जांजगीर। जिले से लापता हुई 6 वर्षीय मासूम पूनम पटेल की लाश कोरबा जिले के हरदीबाज़ार क्षेत्र में एक कार से बरामद की गई। बच्ची के शव के साथ आरोपी कई घंटों तक कार में घूमते रहे। पुलिस की मुस्तैदी और नाकेबंदी के चलते आरोपी आखिरकार पकड़े गए। इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

    कैसे हुआ हादसा?
    जानकारी के मुताबिक, बलौदा थाना क्षेत्र के बछौद मार्ग पर बीती शाम एक सफेद रंग की कार ने मासूम पूनम पटेल को टक्कर मार दी। हादसे के वक्त आसपास कोई परिजन मौजूद नहीं था। इस स्थिति का फायदा उठाकर कार सवार युवकों ने खुद को मददगार बताकर बच्ची को अस्पताल ले जाने की बात कही और उसे अपने साथ कार में बैठाकर वहां से फरार हो गए।

    Read Also-  अहमदाबाद विमान हादसा: ब्लैकबॉक्स से मिला डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर, अब तक 265 शव बरामद, पहचान के लिए DNA जांच जारी

    परिजन और पुलिस ने शुरू की तलाश
    काफी देर तक बच्ची की कोई खबर न मिलने पर परिजनों ने आसपास के अस्पतालों और इलाकों में खोजबीन शुरू की। जब कहीं से कोई सुराग नहीं मिला, तो पुलिस को सूचना दी गई। गुमशुदगी और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत अलर्ट जारी किया और सभी संभावित रास्तों पर नाकेबंदी शुरू कर दी।

    मौत के बाद भी शव के साथ घूमते रहे आरोपी
    बताया जा रहा है कि बच्ची की मौत कार की टक्कर के तुरंत बाद ही हो गई थी। लेकिन घबराए आरोपियों ने किसी को सूचित करने के बजाय शव को छुपाने की कोशिश की। वे पूरी रात शव के साथ कार में घूमते रहे। शव की दुर्गंध न फैले इसके लिए उन्होंने कार का एसी लगातार चालू रखा।

    Read Also-  तेज रफ्तार कार ने मासूम बच्ची को कुचला, हादसे के बाद घायल बच्ची को लेकर फरार हुआ कार सवार

    पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, कार से मिला शव
    हरदीबाज़ार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भिलाई बाजार के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया। लेकिन चालक ने पुलिस से बचने की कोशिश की और भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर कार को रोका और तलाशी ली, जिसमें मासूम पूनम पटेल का शव बरामद हुआ।

    उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे, फॉरेंसिक जांच जारी
    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक समेत वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। कार और आरोपियों को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि यह साफ हो सके कि मौत केवल हादसे में हुई या किसी अन्य कारण से। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है जो साक्ष्य एकत्र कर रही है।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ने लगे कोविड के मामले, रायपुर और बिलासपुर में सबसे ज्यादा मरीज

    मातम और गुस्से का माहौल
    मृतका की पहचान बछौद गांव के निवासी बिट्टू पटेल की पुत्री पूनम पटेल (6 वर्ष) के रूप में हुई है। मासूम की मौत से परिवार पूरी तरह टूट चुका है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। साथ ही लोगों में घटना को लेकर गहरा गुस्सा है। पुलिस मामले की गंभीरता को समझते हुए हर पहलू से जांच कर रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    chhattisgarh news janjgir news janjgir news cg janjgir news hindi janjgir news live janjgir news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल

    हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार

    मातृत्व अधिकार पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: गर्भपात के बाद दोबारा मां बनने पर भी मिलेगा पूरा मातृत्व अवकाश

    दलदल में फंसा हाथी शावक, मां रातभर बचाने की कोशिश करती रही… रायगढ़ में फिर गई एक मासूम जान

    रिश्तों में जहर: घरेलू कलह ने पति-पत्नी को पहुंचाया खून-खराबे तक

    हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.