Crime News in Raipur : रायपुर में क्राइम का ग्राफ बढ़ते जा रहा है। इस बार सूने मकान या घर में नहीं बल्कि शराब दुकान में चोरों ने चोरी की है। दरअसल, चोर महंगी शराब के शौक़ीन थे। शौक पूरा करने के लिए शराब दुकान पहुंच गए और शटर उखाड़ कर दुकान अंदर घुस गए। इतना ही नहीं आरोपियों ने अलग-अलग ब्रांड के 144 बोतल लेकर फरार हो गए। मामले में पुलिस ने चार नाबालिग समेत छह को गिरफ्तार किया है।
पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी की दो बाइक भी जब्त की है, जिसे चोरों ने शोरूम से चुराया था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, चोर महंगे शराब पीने के शौक पूरे करने के लिए वारदात को अंजाम दिया है।
Read Also- मुठभेड़ के बाद जवानों को बड़ी कामयाबी: नक्सलियों की सुरंग और विस्फोटक बनाने की मशीन बरामद
Crime News in Raipur : मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि जितेश कुमार बांधे ने खमतराई थाना में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह व्यास तालाब बिरगांव के विदेशी शराब दुकान में चीफ सेलर के पद पर पदस्थ है। वह 14 जनवरी को दुकान बंद करके घर चला गया। अगले दिन सुबह उसे दुकान के गार्ड ने सूचना दी कि दुकान में चोरों ने शटर को उखाड़ कर चोरी कर ली है। जिसमें अलग- अलग ब्रांड की 144 बोतल शराब चोरी हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई।
Crime News in Raipur : इस मामले को लेकर पुलिस ने खोजबीन की, जिसके बाद सबसे पहले आरोपी राजा देवार, विकास देवार को पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने चार नाबालिगों के साथ मिलकर ट्रांसपोर्ट नगर की विदेशी शराब दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो चोरी की बाइक भी जब्त की है। जिसे उन्होंने भिलाई के शोरूम से चुराया था।




