Khabarwaad National Desk: जयपुर के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल के जरिये मिली इस धमकी के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
Read Also: चुनाव से एक दिन पहले ब्लास्ट, 3 नाबालिग समेत 4 लोगों की मौत
पुलिस ने बताया कि छात्रों और स्टाफ सदस्यों को स्कूल से बाहर निकालकर बम निरोधक दस्ते और कुत्तों के साथ पुलिस टीमें स्कूलों में पहुंच गई हैं। एक टीम ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
Read also: अंधेरे में चूहा मारने की दवा पानी में घोलकर पी गई महिला, गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट
जयपुर पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसेफ ने कहा कि चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस स्कूलों तक पहुंच गई है। पुलिस ने कहा कि धमकी ईमेल से दी गई है और एक टीम ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश कर रही है।




