Khabarwaad National Desk: पुंछ जिले की मेंढर सब डिविजन में रविवार को नेशनल कांफ्रेंस की रैली के दोरना कुछ अज्ञात लोगों ने तीन युवकों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल युवकों को तुरंत मेंढर के उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां दो की हालत गंभीर देखते हुए राजौरी के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। नेशनल कांफ्रेंस के पूर्व विधायक जावेद राणा ने इसे सुरक्षा में बड़ी चूक बताया है।
Read Also: दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल, सामने आयी ये वजह…
नेशनल कांफ्रेंस के पूर्व विधायक जावेद राणा का कहना है यह एक सुरक्षा में बड़ी चूक है। इतनी सुरक्षा के बीच हमारे युवकों पर हमला किया गया। मैं पुलिस से मांग करता हूं, उन हमलावरों को पकड़ा जाए उन पर कार्रवाई की जाए। इस घटना में घायल होने वाले तीनों लोग नेशनल कॉन्फ्रेंस के सदस्य हैं। कार्यकर्ताओं की सुरक्षा को लेकर पार्टी के बड़े नेता ने चिंता जाहिर की है। जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद यहां पहली बार चुनाव हो रहे हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता इसे बड़ा मुद्दा बना रहे हैं।




