KHABARWAAD SPORTS DESK. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 33वें मुकाबले आज पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होगा। मैच पंजाब के होम ग्राउंड मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस हर मैच की तरह आज भी शाम 7:00 बजे होगा।
पंजाब और दिल्ली दोनों का यह सातवां मैच होगा। पंजाब 6 में से 2 जीत के बाद 4 पॉइंट्स लेकर पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर है। ऐसे ही मुंबई के 6 में से 2 जीत के बाद 4 पॉइंट्स हैं, लेकिन रन रेट पंजाब से खराब होने की वजह से 8वें नंबर पर है।
दोंनो टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
पंजाब किंग्स : सैम करन (कप्तान), अथर्व तायड़े, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, हरप्रीत बरार, कगिसो रबाडा, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर : आशुतोष शर्मा।
मुंबई इंडियंस : हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रोमारियो शेफर्ड, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, आकाश मधवाल, जेराल्ड कूट्जी और जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट प्लेयर्स : श्रेयस गोपाल।




