KHABARWAAD SPORTS DESK. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में आज सनराइजर्स हैदराबाद का सामना लखनऊ सुपरजायंट्स से होगा। मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा। दोनों टीमें इस सीजन पहली बार आमने-सामने होंगी।
SRH और LSG दोनों का सीजन में आज 12वां मैच रहेगा। दोनों टीमों को 11 में से 6 मैच में जीत और 5 में हार मिली। बेहतर रन रेट के कारण हैदराबाद चौथे और लखनऊ पांचवें नंबर पर है। आज का मैच जीतने वाली टीम के क्वालिफाई करने के चांस बढ़ जाएंगे।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जायंट्स : केएल राहुल (कप्तान & विकेटकीपर), मार्कस स्टोयनिस, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, एश्टन टर्नर, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर और मोहसिन खान।
इम्पैक्ट प्लेयर : अर्शिन कुलकर्णी।
सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, मयंक अग्रवाल, नितिश रेड्डी, हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मार्को यानसन, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन
इम्पैक्ट : सनवीर सिंह।




