दुर्ग। अवैध देह व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा संचालित विशेष अभियान के तहत स्मृति नगर पुलिस ने दो स्पा सेंटर्स पर दबिश दी। मसाज के नाम पर देह व्यापार कराने की गुप्त सूचना पर की गई इस कार्रवाई में दोनों स्पा सेंटर्स की संचालिका सहित एक अन्य महिला के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस को मुखबिर से प्राप्त सूचना के अनुसार अमन ढाबा के पास संचालित लविश फैमिली स्पा एण्ड सैलून तथा ड्रीम केचर स्पा एण्ड सैलून में एक महिला द्वारा लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा था। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने तत्काल दोनों प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की।
छापे के दौरान लविश फैमिली स्पा एण्ड सैलून एवं ड्रीम केचर स्पा एण्ड सैलून की संचालिका अहिल्या सागरवंशी (पति दिग्विजय सागरवंशी, आयु 36 वर्ष, निवासी सिकोला भाठा, जयंती नगर, दुर्ग) तथा अकुश ईखार (पिता कृष्णा ईखार, आयु 29 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड, जामुल) को संदिग्ध अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाया गया। दोनों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
इस सफल कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक भारती मरकाम, उप निरीक्षक संगीता मिश्रा, महिला आरक्षक यमिता साहू, पुष्पा तिवारी, सहायक उप निरीक्षक गौरखनाथ चौधरी तथा आरक्षक कमल नारायण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




