Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, June 3
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार…

    सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार…

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareOctober 19, 2024 अपराध No Comments3 Mins Read
    Uttar Pradesh Crime News
    Uttar Pradesh Crime News

    Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में सात वर्षीय बच्ची से बलात्कार की कोशिश के बाद उसकी हत्या कर दी गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ में एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हो गया। बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम सब्जी खरीदने बाजार गयी बच्ची अचानक लापता हो गई। उसके परिजन उसकी तलाश करते रहे और रात में उसका शव अर्धनग्न अवस्था में एक खंडहर मकान में मिला।

    आरोपी को पकड़ने के लिए एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) टीम के अलावा पुलिस के कई दल गठित किए गए और आरोपी को पुलिस ने शनिवार सुबह चार बजे बीनपुर रोड पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान जाने आलम (22) के रूप में हुई है और मुठभेड़ के दौरान उसके दाहिने पैर में गोली लगी है।

    Read Also-  मरने के लिए लगाया इतना जुगाड़… पहले पहनी साड़ी, फिर लगाया लिपस्टिक और काजल, फिर फांसी के फंदे से झूल गया IAS अकादमी का कर्मचारी, पढ़िए खबर …

    Uttar Pradesh Crime News:  इस मुठभेड़ में मनोज नाम का एक कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल हो गया। मृतक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि इस मामले को सुलझाने के लिए रात में ही एसओजी समेत कई पुलिस दलों को लगाया गया था।

    रात में ही आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान जाने आलम (22) के रूप में हुई और उसकी तलाश शुरू की गई। सिंह ने बताया कि आज सुबह करीब चार बजे पुलिस और आरोपी के बीच बीनपुर रोड पर मुठभेड़ हुई। आरोपी ने पुलिस दल पर गोलीबारी की, जिसमें मनोज नाम का कांस्टेबल घायल हो गया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी गोलीबारी की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    Read Also-  युवक ने घर में घुसकर नाबालिग प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, बोला- मेरी नहीं तो किसी की नहीं होने दूंगा

    Uttar Pradesh Crime News:  उन्होंने बताया कि आरोपी जाने आलम ने एक खंडहर हो चुके मकान में लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की और जब लड़की चिल्लाने लगी, तो उसने पहले लड़की के सिर को दीवार पर कई बार मारा और फिर ईंट से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। एसएसपी ने यह भी बताया कि आरोपी के पास से एक अवैध देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। साथ ही उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। सिंह ने बताया कि लड़की के साथ दुष्कर्म जैसी कोई घटना नहीं हुई है। दुष्कर्म का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि बाकी की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मिल पाएगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    crime news crime news of up up crime up crime news up crime news today uttar pradesh uttar pradesh crime news uttar pradesh ki news uttar pradesh latest news uttar pradesh news uttar pradesh police
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल

    हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार

    हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक

    डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    घर में घुसा शिक्षक, महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया; पति ने कमरे में बंद कर पुलिस बुलायी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.