राजनांदगांव। कमला कॉलेज रोड स्थित फुरसत के पल होटल में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। प्रॉपर्टी में बंटवारे को लेकर चचेरे भाइयों ने होटल में तोड़फोड़ की। पुलिस ने होटल संचालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
RBI ने रद्द किया इस बैंक का लाइसेंस, अब ग्राहक के पैसों का क्या होगा?..
जानकारी के मुताबिक होटल संचालक आयुष गुप्ता का अपने चचेरे भाइयों कमल गुप्ता, मयंक गुप्ता और आलोक गुप्ता से प्रॉपर्टी बंटवारे को लेकर पुराना विवाद था।
गरीब रथ ट्रेन को पलटने की साजिश नाकाम, रेलवे ट्रैक पर रखा था लकड़ी का गुटका
इसी बात को लेकर मंगलवार दोपहर कमल, मयंक और आलोक फुरसत के पल होटल में पहुंचे। जहां मौजूद आयुष गुप्ता से गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसके बाद होटल के सामानों में तोड़फोड़ कर दी।




