बलरामपुर। जिले के चलगली थाना क्षेत्र के बड़का गांव में बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़कर जमकर पीट दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा- तैयार रहें, हम आपसे वोटर्स से जुड़े तथ्यों और आंकड़ों पर सवाल करेंगे
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक पास के ही गांव के रहने वाले हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ये युवक बकरी चोरी करने की कोशिश कर रहे थे, तभी उन्हें पकड़ लिया गया और मारपीट की गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया।
चलगली थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और घायल युवकों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




