Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका

    June 25, 2026

    मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना

    June 24, 2026

    धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना: निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए 3 जुलाई तक आवेदन का मौका
    • मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे से मंत्रीमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज, आज दोपहर होंगे रवाना
    • धर्मांतरण विवाद से नारायणपुर का भरण्डा गांव तनाव में, 26 परिवारों ने लगाया दबाव का आरोप
    • साय कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को 125 दिन रोजगार की गारंटी, ‘अटल आजीविका हाट’ और बायोगैस नीति को मंजूरी
    • छत्तीसगढ़ में मानसून की तूफानी एंट्री: 24 घंटे में 75% प्रदेश भीगा, रायपुर में झमाझम बारिश से मिली राहत
    • धार्मिक नगरी में साध्वी और पालिका अध्यक्ष के बीच तनाव, भक्तों को भड़काने समेत जान से मारने की धमकी का है आरोप  
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, June 30
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » देशभर में न्याय का इंतजार: भारतीय अदालतों में 5.29 करोड़ मामले लंबित, समाधान के लिए सरकार ने बनाई उच्चस्तरीय समिति

    देशभर में न्याय का इंतजार: भारतीय अदालतों में 5.29 करोड़ मामले लंबित, समाधान के लिए सरकार ने बनाई उच्चस्तरीय समिति

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJuly 28, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    देशभर में न्याय का इंतजार: भारतीय अदालतों में 5.29 करोड़ मामले लंबित

    नई दिल्ली। भारतीय न्यायिक प्रणाली पर लंबित मामलों का भारी बोझ है। राष्ट्रीय न्यायिक डाटा ग्रिड (एनजेडीजी) पर उपलब्ध आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 21 जुलाई 2025 तक देशभर में कुल 5.29 करोड़ मामले लंबित हैं। इनमें से 4.65 करोड़ मामले जिला और अधीनस्थ न्यायालयों में विचाराधीन हैं, जबकि 63.30 लाख मामले उच्च न्यायालयों में और 86,742 मामले सर्वोच्च न्यायालय में लंबित हैं।

    न्यायाधीशों की भारी कमी
    केवल लंबित मामलों की संख्या ही चिंता का विषय नहीं है, बल्कि न्यायिक प्रणाली को पूरी क्षमता से संचालित करने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कानून और न्याय मंत्रालय के अनुसार, 21 जुलाई 2015 तक जिला और अधीनस्थ न्यायालयों में स्वीकृत 25,843 न्यायिक पदों में से केवल 21,122 पदों पर ही नियुक्तियाँ हुई हैं।

    Read Also-  संसद में आज से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और पहलगाम हमले पर अहम चर्चा, हंगामे के बीच राजनीतिक पारा चढ़ा

    मामलों के निपटारे के लिए बनीं विशेष समितियां
    लंबे समय से लंबित मामलों को निपटाने के उद्देश्य से सरकार ने सभी 25 उच्च न्यायालयों में पांच वर्ष से अधिक पुराने मामलों के समाधान के लिए बकाया समिति (Backlog Committee) गठित की है। अब ऐसी समितियां जिला न्यायालयों के तहत भी स्थापित की जा रही हैं।

    न्यायाधीशों की नियुक्तियों पर सरकार का बयान
    कानून और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने हाल ही में संसद में जानकारी दी कि 1 मई 2014 से 21 जुलाई 2025 के बीच सुप्रीम कोर्ट में 70 न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है।
    उसी अवधि में 1,058 नए न्यायाधीश उच्च न्यायालयों में नियुक्त हुए, जबकि 794 अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी रूप से नियुक्त किया गया। मंत्री ने यह भी बताया कि मई 2014 में उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 906 थी, जो अब बढ़कर 1,122 हो गई है।

    Read Also-   Rule Change: क्रेडिट कार्ड… UPI और LPG समेत 1 अगस्‍त से बदल रहे ये 6 बड़े नियम, बढ़ सकता है मंथली खर्च

    सांसदों-विधायकों के मामलों के लिए 10 विशेष अदालतें
    निर्वाचित प्रतिनिधियों के आपराधिक मामलों को तेजी से निपटाने के लिए 9 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 10 विशेष अदालतें कार्यरत हैं। इनका गठन 2017 में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर किया गया था। ये अदालतें फास्ट ट्रैक कोर्ट (FTC) की तर्ज पर काम करती हैं।

    फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थिति
    जून 2025 तक देशभर में कुल 865 फास्ट ट्रैक कोर्ट कार्यरत हैं। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि मृत्युदंड या आजीवन कारावास जैसे गंभीर मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। इसके बाद पांच वर्ष या उससे अधिक की सजा योग्य अपराधों, और फिर अन्य मामलों को सूचीबद्ध किया जाए।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.