Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Waqf Board News: वक्फ बिल पर गठित JPC की बैठक में जोरदार हंगामा, बुलाना पड़ा मार्शल, ओवैसी-कल्याण सहित 10 विपक्षी सांसद सस्पेंड

    Waqf Board News: वक्फ बिल पर गठित JPC की बैठक में जोरदार हंगामा, बुलाना पड़ा मार्शल, ओवैसी-कल्याण सहित 10 विपक्षी सांसद सस्पेंड

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJanuary 24, 2025 trending No Comments2 Mins Read
    Waqf Board News
    Waqf Board News

    Waqf Board News:  वक्फ संशोधन बिल पर बनी संयुक्त समिति (जेपीसी) की बैठक शुक्रवार को एक बार फिर विवादों में घिर गई। बैठक में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद कल्याण बनर्जी ने सवाल उठाया कि बैठक इतनी जल्दबाजी में क्यों बुलाई जा रही है। इस पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मार्शल को बुलाना पड़ा और बैठक कुछ देर के लिए स्थगित कर दी गई। इसके बाद जेपीसी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने कल्याण बनर्जी, ए ओवैसी समेत 10 विपक्षी सांसदों को एक दिन के लिए सस्पेंड कर दिया।

    Read Also-  स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, गणतंत्र दिवस के पहले पन्नू के संगठन ने भेजा मेल

    Waqf Board News:   यह पहली बार नहीं था जब जेपीसी की बैठक में बवाल हुआ। इससे पहले भी इस समिति में कई बार विवाद उठ चुके हैं। इस बार वक्फ पर बनी जेपीसी की बैठक दो दिन तक चलेगी।विपक्षी दलों का आरोप है कि समिति की बैठक को जल्दबाजी में बुलाया गया, जबकि 24 और 25 जनवरी के लिए तय बैठक को अचानक बदलकर 27 जनवरी कर दिया गया। विपक्षी सांसदों का कहना था कि क्लॉज दर क्लॉज अमेंडमेंट पर चर्चा के लिए बैठक की तारीख 31 जनवरी तक बढ़ाई जाए, लेकिन समिति के अध्यक्ष इस मांग के लिए तैयार नहीं थे।

    Waqf Board News:   टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने बैठक के समय को बदलने की मांग की और इसे 30 या 31 जनवरी तक टालने का सुझाव दिया। वहीं, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने विपक्षी नेताओं के आचरण की आलोचना की और इसे संसदीय परंपरा के खिलाफ बताया।

    Read Also-  छत्तीसगढ़ को मिला 6 हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, सीएम साय ने कहा- निवेशकों के लिए बिछाया रेड कारपेट

    विपक्ष ने यह भी मांग की थी कि गणतंत्र दिवस के बाद जेपीसी की बैठक हो। डेमोक्रेटिक पार्टी के ए राजा ने 24 और 25 जनवरी की बैठक स्थगित करने की अपील की थी। बता दें कि वक्फ पर बनी इस जेपीसी में 21 लोकसभा और 10 राज्यसभा सदस्य हैं, जिनमें 13 विपक्षी दलों से हैं। समिति ने अब तक दिल्ली में 34 बैठकें की हैं और कई राज्यों का दौरा किया है। समिति की रिपोर्ट 31 जनवरी को संसद में पेश की जा सकती है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    bill on waqf board bill on waqf board power waqf board waqf board amendment bill waqf board bill waqf board latest news waqf board news
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    गणेश शंकर मिश्रा बनाए गए राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

    बीजापुर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 2 वर्दीधारी नक्सली ढेर, कई हथियार बरामद

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.