भिलाई. छत्तीसगढ़ के भिलाई में सनकी पिता के द्वारा अपनी 3 बेटियों समेत पत्नी पर तलवार से हमला करने का मामला आया था। जिसे अब ऑनर किलिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि बड़ी बेटी के प्रेम विवाह करने से पिता अमरदेव राय आक्रोशित था। उसके वहशीपन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आरोपी ने अपने ही खून के रिश्तों पर एक नहीं बल्कि 8-8 बार हमला किया. करीब 20 मिनट तक खुर्सीपार भिलाई में मौत का यह तांडव चलता रहा. जब आरोपी पीछे के रास्ते भागा तब पूरी घटना का खुलासा हुआ.
जानकारी के मुताबिक आरोपी अमरदेव राय ने पूरी घटना को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया था। जिसकी प्लानिंग उसने तीन दिन पहले ही कर लिया था। और घर में रखे तलवार धार कराकर लाया। शुक्रवार की आधी रात जब पत्नी और बेटियां रूम में सोई हुई थी। तभी अंदर दाखिल होकर उन पर तलवार से लगातार हमला किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को सुपेला हॉस्पिटल लेकर गए। जहां बीच वाली बेटी ज्योति राय (18) की मौत हो गई। वहां से सभी को दुर्ग के अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सभी को शंकराचार्य जुनवानी में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
बड़ी बेटी के लव मैरिज करने से था नाराज
आरोपी अमरदेव राय की तीन बेटियां और एक बेटा है। वह पेशे से ट्रक ड्राइवर है। उसने सभी बेटियों को इंग्लिश मीडियम में पढ़ाया और 12 वीं के बाद अच्छी स्टडी कराया। इसके बावजूद उसकी बड़ी बेटी ने पड़ोस के लड़के से लव मैरिज कर लिया। जिससे पिता ने पूरी तरह से नाता तोड़ लिया था। इसके बावजूद उसकी पत्नी और बेटियां उससे संपर्क रखती थी। जिससे आरोपी नाराज था। कुछ दिन से बड़ी बेटी अपने मायके में ही थी, जो आरोपी को पसंद नहीं आया। उसने अपने बेटे और बेटी के 1 साल के बेटे को छोड़कर सभी पर तलवार से हमला कर दिया। फिर खुद खुर्शीपार थाना पहुंच पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। दुर्ग के एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है.




