Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, April 24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » Wayanad Landslide Update: वायनाड भूस्खलन में अब तक 308 लोगों की मौत, राहत कार्य में सेना- नौसेना की 40 टीम जुटी, स्कूल-कॉलेज बंद…

    Wayanad Landslide Update: वायनाड भूस्खलन में अब तक 308 लोगों की मौत, राहत कार्य में सेना- नौसेना की 40 टीम जुटी, स्कूल-कॉलेज बंद…

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 2, 2024 trending No Comments3 Mins Read
    Wayanad Landslide Update

    Wayanad Landslide Update: वायनाड में भूस्खलन के बाद आज शनिवार (2 अगस्त को) चौथे दिन भी राहत और बचाव कार्य जारी है। अब तक 308 लोगों की मौत हो चुकी है। बचावकर्मियों ने केवल 195 शव बरामद किए हैं।  बाकी 105 लोगों की मौत की पुष्टि उनके शरीर के अंगों से की गई है। बचाव कार्य में लगे कर्मी लगातार मलबे से शव निकाल रहे हैं। मृतकों का आंकड़ा और भी बढ़ने की संभावना है क्योंकि कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। फिलहाल इन लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

    सेना, नौसेना और वायुसेना की 40 टीमें तैनात
    Wayanad Landslide Update: राहत कार्य को प्रभावी बनाने के लिए खोज क्षेत्र को 6 हिस्सों में बांटा गया है। इसमें अट्टामला और अरानमला, मुण्डाकाई, पुंजारिमट्टम, वेलारामला गांव रोड, जीवीएचएसएस वेलारामला और नदी प्रवाह क्षेत्र शामिल हैं। सेना, नौसेना और वायुसेना की 40 टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। खोज क्षेत्र को विभाजित करने से कार्य को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिली है।

    Read Also-  गृहमंत्री अमित शाह ने जो कहा वो किया, लोकसभा में पेश हुआ आपदा प्रबंधन बिल

    वायनाड समेत कई जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद
    Wayanad Landslide Update: मौसम विभाग ने केरल में भारी बारिश की आशंका जाहिर की है। इसे देखते हुए कई जिलों में स्कूल, ट्यूशन सेंटर, कॉलेज और दूसरे शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। वायनाड के साथ ही त्रिशूर, कोझिकोड, मल्लपुरम, कासरगोड और कन्नूर जिलों में स्कूल कॉलेजों में छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य मौसम विभाग की ओर शनिवार को वायनाड जिले में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कई स्कूलों को रीलीफ कैंप में तब्दील कर दिया गया है।

    राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने लिया जायजा
    कल लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड के चूरलामल्ला क्षेत्र का दौरा किया। राहुल गांधी ने कहा कि यह वायनाड के लिए एक भयानक त्रासदी है और यहां बहुत कुछ किया जाना बाकी है। केरल के स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि मृतकों की संख्या अब 308 हो गई है।

    The devastation in Wayanad is a national tragedy. @RahulGandhi and @priyankagandhi are on ground zero, visiting the landslide affected areas in Wayanad and meeting with the affected families. pic.twitter.com/Zbr1tt8mO1

    — Ruchira Chaturvedi (@RuchiraC) August 1, 2024

    तैराकी के माहिर लोग भी बचाव कार्य में शामिल
    एनडीआरएफ, डीएसजी और एमईजी की संयुक्त टीम के साथ तीन स्थानीय लोग और वन विभाग का एक कर्मचारी भी खोज अभियान में शामिल हैं। 8 पुलिस थानों के पुलिसकर्मी और तैराकी के विशेषज्ञ भी खोज में मदद कर रहे हैं। हेलीकॉप्टरों के माध्यम से भी खोज अभियान चलाया जा रहा है। तटरक्षक और नौसेना के साथ वन विभाग के कर्मचारी उन जगहों पर खोज कर रहे हैं जहां शवों के तैरने की संभावना है।

    Read Also-  अब OBC, SC और ST की बनेगी सब कैटेगरी, उच्चतम न्यायालय ने दी आरक्षण के अंदर आरक्षण को मंजूरी

    डॉग स्क्वैड की मदद  से ढूंढ़े जा रहे शव
    सेना द्वारा निर्मित बैली ब्रिज के माध्यम से मुण्डकाई में 25 एम्बुलेंस पहुंचाई जाएंगी। दिल्ली से शनिवार को ड्रोन आधारित रडार लाया जाएगा जो मिट्टी में दबे शवों का पता लगाएगा। खोज अभियान में 6 कुत्तों की भी मदद ली जा रही है और आज तमिलनाडु से 4 और कुत्ते लाए जाएंगे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    kerala: landslide in wayanad landslide in wayanad wayanad landslide wayanad landslide latest news wayanad landslide news wayanad landslide today Wayanad Landslide Update wayanad landslide updates wayand landslide
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    माटी की बेटियाँ, समाज की आवाज: जल, जंगल और जमीन की लड़ाई से नेतृत्व तक का सफर

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.