Khabarwaad Rajnandgaon. जिले डोंगरगढ़ में स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिसमे आज देर शाम मंदिर की सीढ़ियों में लगे एलईडी टीवी में अश्लील वीडियो दिखने से श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। एलईडी स्क्रीन पर चल रहे अश्लील वीडियो को कई श्रध्दालुओं ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया। जिसके बाद पूरा मामला डोंगरगढ़ थाने पहुंचा। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ की आराध्य माता मां बम्लेश्वरी मंदिर पहाड़ों पर स्थित है। जहां पहुंचने के लिए श्रध्दालुओं को लगभग 1100 सीढ़ियां चढ़ना होता है। वहीं सीढ़ियों के किनारे कई जगह मंदिर ट्रस्ट ने LED स्क्रीन लगाई गई है। जिसमें शुक्रवार की देर शाम अश्लील वीडियो चलते दिखने से श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। कई श्रद्धालु अपने परिवार के साथ एलईडी स्क्रीन के सामने थे और मंदिर परिसर में अश्लील वीडियो चलने से अपने आप को शर्मिंदा महसूस कर रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि यह वीडियो एलईडी स्क्रीन पर आखिरकार कैसे चला। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा।