JASHPUR NEWS: जिले के कोतबा चौकी अंतर्गत ग्राम खजरीढ़ाप से लगे भेलवागोड़ा में एक पति ने शराब के नशे में लाठी और डंडे से पीट-पीटकर बड़े ही बेरहमी से हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि उनके बीच कई दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था. इसकी वजह से आरोपी ने इस ह्रदयविदारक घटना को अंजाम दिया. फिलहाल वह फरार है.
मिली जानकारी के अनुसार; यहां रहने वाले खीरसागर यादव का अपनी पत्नी रौशनी यादव के साथ विवाद चल रहा था. इसी बीच खीरसागर ने सोमवार को शराब पीकर घर पहुंचा और पत्नी से फिर विवाद होने के बाद उसे लाठी डंडे से पीटने लगा. वह बड़ी ही बेरहमी से रौशनी को पीट रहा था. इससे रौशनी बदहवास हो गई, जिसे देख रौशनी की जगरमणि बाई बचाव के लिए आई तो दामाद खीरसागर उसकी भी पिटाई शुरू कर दी. उसने दोनों को बेरहमी से तब तक मारा जब उनके प्राण न छुट गए. इसके बाद वह फरार हो गया.
घटना की जानकारी पर कोतबा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर पंचनामा बनाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया है. इधर पुलिस दामाद द्वारा किये गए दोहरे मर्डर के आरोपी खीरसागर के खिलाफ हत्या की धाराएं दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.
खीरसागर और रौशनी ने किया था प्रेम विवाह, दो मासूम बच्चे भी
खीरसागर और उसकी पत्नी ने 9 साल पहले प्रेम विवाह किया था. दोनों के एक 2 और एक 5 साल के मासूम बच्चे भी है. बताया जाता है कि पिछले कुछ सालों से खीरसागर रोजाना शराब पीने लगा था. वह आदतन शराबी होने की वजह से घर में आये दिन क्लेश होता था. पिछले कुछ दिनों से उनके बीच तनाव की स्थिति थी, जो आज दो लोगों की हत्या के बाद शांत हुई है.




