KHABARWAAD BALAUDABAZAR. जिले में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। भाटापारा शहर में एक व्यक्ति की पत्थर से कुचलकर बेहरमी से हत्या कर दी गई है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। वहीं एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
Read Also- वाह रे सुरक्षा व्यवस्था…सुरक्षा एजेंसी के पहरेदारों के बीच से ही चोर ले उड़े सिम्स से AC से कॉपर वायर
जानकारी के अनुसार, भाटापारा शहर थाना क्षेत्र में बीती रात माता देवालय वार्ड के शांतिनगर में एक 50 वर्षीय व्यक्ति अखिलेश यादव की खून से लथपथ लाश मिली। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
Read Also- आचार सहिंता खत्म होने के बाद विधायक रेणुका सिंह निभाएंगी अपना वादा
मामले में थाना प्रभारी योगिता खापर्डे ने बताया कि घटना रात लगभग दो बजे के आसपास की है। पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अखिलेश यादव की लाश पड़ी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंच कर जांच में जुट गई। फिलहाल घटना कैसे हुई और क्यों हुई यह पता नहीं चला है। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं और घटना स्थल के पास एक बड़ा पत्थर मिला जिस पर खून के निशान मिले हैं। जिसे देखकर लगता है कि पत्थर से कुचलकर हत्या की गई है।




