Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    April 19, 2026

    “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”

    April 17, 2026

    ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ
    • “कागज शून्य, पानी फुल: पिकाडली ‘बियर फैक्ट्री’ में बड़ा खेल”
    • ‘औद्योगिक आतंकवाद’ का आरोप: जमीन विवाद से तंग किसान हाईटेंशन टावर पर चढ़ा
    • हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक
    • डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी
    • रीवा के लिए खुशखबरी: अब रायपुर से सीधे मिलेगी फ्लाइट, 17 मार्च से उड़ान शुरू
    • एक धमाका… और सब खत्म: फ्रिज ब्लास्ट से लगी आग में बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, परिवारों के लिए चेतावनी बन गया हादसा
    • मछली के इंतजार में बैठे थे मछुआरे, जाल से निकला सात फीट का मेहमान… तालाब किनारे मच गया हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, April 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » हाथी के हमले में युवक की मौत: मुआवजे को लेकर 6 महिलाओं में विवाद, खुद को पत्नी बताकर ठोका 6 लाख का दावा

    हाथी के हमले में युवक की मौत: मुआवजे को लेकर 6 महिलाओं में विवाद, खुद को पत्नी बताकर ठोका 6 लाख का दावा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareAugust 20, 2025 सरगुजा संभाग No Comments2 Mins Read
    हाथी के हमले में युवक की मौत: मुआवजे को लेकर 6 महिलाओं में विवाद

    जशपुर। जिले के पत्थलगांव वन परिक्षेत्र के बालाझर चिमटापानी गांव में हाथी के हमले में सालिक राम टोप्पो की मौत के बाद मुआवजे को लेकर अनोखा विवाद सामने आया है। सरकार ने मृतक के परिजनों को 6 लाख रुपए मुआवजे के रूप में देने की घोषणा की, लेकिन अचानक छह महिलाओं ने खुद को सालिक की पत्नी और वारिस बताते हुए इसका दावा ठोक दिया।

    पत्थलगांव जनपद के बालाझर पंचायत के सरपंच जयरनाथ राम ने बताया कि मृतक की मौत के बाद सुगंदी बाई और बुधियारो बाई के अलावा सरगुजा से चार महिलाएं मुआवजा लेने आई थीं। पंचायत ने सभी से वारिस होने का वैध दस्तावेज मांगने पर केवल दो महिलाओं ने प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया।

    Read Also-  साय मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार.. नए 3 मंत्रियों को CM ने दी बधाई

    पत्थलगांव रेंजर कृपा सिंधु पैकरा ने बताया कि छह महिलाएं या उनके परिजन मुआवजे की राशि पाने के लिए दावा कर रहे हैं। इनमें से कई दूसरे जिले से वारिस होने का प्रमाण पत्र लेकर आई हैं। रेंजर ने कहा कि अंतिम निर्णय उसी पंचायत के प्रमाण पत्र के आधार पर लिया जाएगा, जहां सालिक राम रहते थे और जहां हादसा हुआ।

    हर महिला ने अपने दावे के समर्थन में अलग-अलग तर्क पेश किए हैं। 50 वर्षीय सुगंदी बाई के बेटे भागवत टोप्पो ने कहा कि उनकी मां सालिक राम की पहली पत्नी थीं और मुआवजे का पहला हक उन्हीं का है। उन्होंने यह भी बताया कि बुधियारो बाई उनकी सौतेली मां हैं और अन्य दावे निरर्थक हैं।

    Read Also-  हाईकोर्ट ने नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाओं व आवारा मवेशियों पर जताई चिंता, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश

    48 वर्षीय संगीता बाई का दावा है कि सालिक ने उन्हें मंगलसूत्र पहनाया था, इसलिए असली पत्नी वही हैं। 46 वर्षीय शिला बाई ने कहा कि वह सालिक के साथ पत्नी के रूप में दो साल तक रही। 50 वर्षीय अनीता बाई ने सीतापुर की विशुनपुर पंचायत से प्रमाण पत्र दिखाया है, जो उनके रिश्ते का सबूत है। 48 वर्षीय मीना बाई का कहना है कि उसने सालिक राम के साथ सबसे ज्यादा समय बिताया है, इसलिए मुआवजे की हकदार वही हैं।

    बुधियारो बाई का दावा है कि पिछले 20 साल से सालिक राम उनके साथ रह रहे थे और मृत्यु तक उनके साथ ही रहे। उन्होंने कहा कि सालिक का हर कदम उन्होंने अपने साथ देखा और संभाला।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg jashpur news jashpur hindi news jashpur news jashpur news cg jashpur news hindi jashpur news live
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    जशपुर में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 6 की मौत, 9 गंभीर घायल

    शराब के नशे में बेटे ने पिता की कर दी हत्या, फिर लाश को पानी टंकी में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार

    किराए के मकान में मिला 24 किलो गांजा, दो पुलिसकर्मी सहित चार आरोपी गिरफ्तार

    गर्लफ्रेंड के साथ फॉरेस्ट गार्ड को नर्सरी में युवकों ने पकड़ा, डंडे-बेल्ट से की जमकर पिटाई

    अवैध खनन पर छापा, फिर विवाद… SDM और तहसीलदार पर पिटाई और हत्या का आरोप

    CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाके में फिर बढ़ेगी ठंड, 3 दिनों में 4 डिग्री गिरेगा तापमान  

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.