Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    May 26, 2026

    हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार

    May 26, 2026

    1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज

    May 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    • हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
    • 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
    • पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
    • छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन
    • छत्तीसगढ़ में इबोला अलर्ट: एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच के लिए नोडल अधिकारी तैनात, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
    • एससी ने दी पूर्व आबकारी आयुक्त को सशर्त जमानत, सीजी में रहेगी नो-एंट्री
    • बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, May 26
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » गिरावट से उबरा शेयर बाजार

    गिरावट से उबरा शेयर बाजार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 4, 2022 राष्ट्रीय समाचार No Comments3 Mins Read

    मुंबई. अमेरिका में अक्टूबर के रोजगार आंकड़े मजबूत रहने और चीन में कोविड नियमों में ढील दिये जाने की उम्मीद से वैश्विक बाजार में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर धातु, कमोडिटीज, ऊर्जा, इंडस्ट्रियल्स, सर्विसेज और तेल एवं गैस समेत 13 समूहों में हुई लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार पिछले लगातार दो दिन की गिरावट से उबरकर तेजी पर रहा।
    बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 113.95 अंक की छलांग लगाकर 60950.36 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सेंच (एनएसई) का निफ्टी 76.75 अंक चढ़कर 18129.45 अंक पर रहा। हालांकि दिग्गज कंपनियों की तरह बीएसई की छोटी कंपनियों में तो तेजी रही लेकिन मझौली कंपनियों के शेयर स्थिर रहे। इस दौरान मिडकैप 25,647.07 अंक पर टिका रहा वहीं स्मॉलकैप 0.41 प्रतिशत मजबूत होकर 29,107.24 अंक पर रहा।
    इस दौरान बीएसई में कुल 3585 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2034 में लिवाली जबकि 1412 में बिकवाली हुई वहीं 139 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में 28 कंपनियों के शेयर हरे जबकि शेष 22 लाल निशान पर बंद हुए।
    बीएसई में 13 समूहों में तेजी जबकि शेष सात गिरावट पर रहे। इस दौरान धातु 2.90, कमोडिटीज 2.02, सीडी 0.15, ऊर्जा 0.84, वित्तीय सेवाएं 0.11, इंडस्ट्रियल्स 0.53, दूरसंचार 0.18, यूटिलिटीज 0.37, ऑटो 0.06, कैपिटल गुड्स 0.51, तेल एवं गैस 0.59, पावर 0.43, रियल्टी 0.30 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.29 प्रतिशत चढ़ गए।
    अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.88, जर्मनी का डैक्स, हांगकांग का हैंगसेंग 5.36 और चीन के शंघाई कंपाेजिट में 2.43 प्रतिशत की उछाल रही वहीं जापान का निक्केई 1.68 प्रतिशत लुढ़क गया।शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 138 अंक की गिरावट लेकर 60,698.27 अंक पर खुला और बिकवाली के दबाव में दोपहर से पहले 60,666.01 अंक के निचले स्तर तक गिर गया। लिवाली होने से कारोबार के अंतिम चरण में यह 61,004.49 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। अंत में पिछले दिवस के 60,836.41 अंक के मुकाबले 0.19 प्रतिशत की बढ़त लेकर 60,950.36 अंक पर रहा।
    इसी तरह निफ्टी भी 18,053.40 अंक पर सपाट खुला। सत्र के दौरान यह 18,017.15 अंक के निचले जबकि 18,135.10 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 18,052.70 अंक की तुलना में 0.36 प्रतिशत चढ़कर 18,117.15 अंक पर पहुंच गया।
    इस दौरान सेंसेक्स की 18 कंपनियों में बिकवाली जबकि शेष में लिवाली हुई। मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में बजाज फिनसर्व 4.55, टाटा स्टील 2.50, अल्ट्रासिमको 2.50, एसबीआई 1.53, रिलायंस 1.43, एशियन पेंट 1.28, बजाज फाइनेंस 1.24, विप्रो 0.51, एलटी 0.40, इंडसइंड बैंक 0.40, एक्सिस बैंक 0.38, टीसीएस 0.29, टाइटन 0.18, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.18, एचसीएल टेक 0.10, टेक महिंद्रा 0.07, कोटक बैंक 0.06 और नेस्ले इंडिया 0.06 प्रतिशत शामिल है।
    वहीं, डॉ. रेड्डी 1.49, इंफोसिस 1.08, हिंदुस्तान यूनीलीवर 1.03, एचडीएफसी बैंक 0.76, एनटीपीसी 0.73, पावरग्रिड 0.50, एचडीएफसी 0.32, भारती एयरटेल 0.32, आईसीआईसीआई बैंक 0.30, सन फार्मा 0.18, मारुति 0.11 और आईटीसी ने 0.10 प्रतिशत का नुकसान उठाया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.