Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    May 26, 2026

    हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार

    May 26, 2026

    1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज

    May 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    • हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
    • 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
    • पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
    • छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन
    • छत्तीसगढ़ में इबोला अलर्ट: एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच के लिए नोडल अधिकारी तैनात, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
    • एससी ने दी पूर्व आबकारी आयुक्त को सशर्त जमानत, सीजी में रहेगी नो-एंट्री
    • बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, May 26
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » क्रिकेट स्टेडियम के गार्ड की हत्या के तीन साल बाद खुलासा, चरित्र संदेह बनी वजह, तीन आरोपी गिरफ्तार

    क्रिकेट स्टेडियम के गार्ड की हत्या के तीन साल बाद खुलासा, चरित्र संदेह बनी वजह, तीन आरोपी गिरफ्तार

    राजधानी रायपुर के परसदा स्थित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के गार्ड की तीन साल पहले हत्या कर दी गई थी. रायपुर पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में हत्या की वजह चरित्र संदेह निकलकर सामने आई है. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जेल दाखिल कर दिया है.
    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 6, 2022Updated:November 6, 2022 Uncategorized No Comments2 Mins Read

    रायपुर. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के गार्ड की हत्या मामले का रायपुर पुलिस ने खुलासा किया है. तीन साल पहले गार्ड की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी. हत्या के बाद तालाब के किनारे लाश को फेंक दिया गया था, लेकिन पुलिस ने तीन साल बाद गार्ड की हत्या करने वाले आरोपियों को दबोच लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने चरित्र शंका के चलते गार्ड देवेश जांगड़े की हत्या की थी.

    तालाब के मेड़ में मिली थी लाश

    रायपुर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 2019 में गार्ड देवेश जांगड़े की हत्या कर दी गई थी. आरोपियों ने उसकी लाश को परसदा गांव स्थित पटखनिया तालाब के मेड़ के किनारे फेंक कर चले गए थे. इस मामले में मंदिरहसौद थाने में अपराध दर्ज था. एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश के बाद लंबित प्रकरणों की जांच कर मामले का निराकरण किया जा रहा है. इसी के तहत एसीसीयू और पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है. जांच में पता चला कि गांव के ही कमलेश जांगड़े, अमन जांगड़े और चंद्रशेखर जांगड़े ने मिलकर हत्या की है.

    चरित्र शंका में हत्या

    रायपुर ग्रामीण एएसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि चंदशेखर जांगड़े को शक था कि उसकी पत्नी के साथ देवेश जांगड़े का अवैध संध है. साथ ही एक अन्य आरोपी को संदेह था कि उसकी बहन के साथ भी देवेश का अवैध संबंध है. इसके बाद चंदशेखर ने अमन और कमलेश के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई. इसके बाद चंद्रशेखर और अमन मृतक को पहले शराब पिलाई. उसके बाद तालाब लेकर गए, जहां पहले से कमलेश मौजूद था. इसके बाद सभी ने मिलकर देवेश का गला घोंकर हत्या कर दिया. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार

    छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन

    बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट

    कमिश्नरेट प्रणाली का डर या फिर हादसा: पुलिस पेट्रोलिंग देख नदी में नव-युवक ने लगाई छलांग, डूबने से हुई मौत

    धमतरी-वासियों के लिए गुड न्यूज़: नए ट्रामा यूनिट में गंभीर मरीजों को मिलेगा फौरन इलाज

    राजधानी के प्राचीन रावण भाटा मैदान में रॉयल डिज्नीलैंड मेला का शुभारंभ

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.