Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    May 26, 2026

    हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार

    May 26, 2026

    1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज

    May 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    • हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
    • 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
    • पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
    • छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन
    • छत्तीसगढ़ में इबोला अलर्ट: एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच के लिए नोडल अधिकारी तैनात, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
    • एससी ने दी पूर्व आबकारी आयुक्त को सशर्त जमानत, सीजी में रहेगी नो-एंट्री
    • बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, May 26
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » प्रदूषण के कारण शनिवार से बंद रहेंगे प्राइमरी स्कूल: केजरीवाल

    प्रदूषण के कारण शनिवार से बंद रहेंगे प्राइमरी स्कूल: केजरीवाल

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareNovember 4, 2022 राष्ट्रीय समाचार No Comments3 Mins Read

    नयी दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रदूषण को देखते हुए राजधानी में प्राइमरी स्कूल शनिवार से बंद रहेंगे और ऑड-ईवन लागू करने पर भी विचार किया जाएगा।
    श्री केजरीवाल ने शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि प्रदूषण केवल पंजाब-दिल्ली की समस्या नहीं है, यह पूरे उत्तर भारत की समस्या है। आरोप-प्रत्यारोप का खेल बंद कर इसका समाधान तलाशना चाहिए। प्रदूषण को देखते हुए कल से दिल्ली में प्राइमरी स्कूल बंद रहेंगे और ऑड-ईवन लागू करने पर भी विचार कर रहे हैं।
    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को संयुक्त बैठक कर प्रदूषण के कारणों पर काम करना पड़ेगा ताकि पूरे उत्तर भारत को प्रदूषण से बचाया जा सके। दिल्ली की हवा जितनी ख़राब है, उतनी ही उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार और राजस्थान के शहरों की भी ख़राब है। दूसरे शहरों में केजरीवाल की वजह से प्रदूषण नहीं हो रहा है। पंजाब में पराली जल रही है, इसके लिए किसान जिम्मेदार नहीं हैं, हम ज़िम्मेदार हैं। वहीं, श्री भगवंत मान ने कहा कि हमने पराली की समस्या को ख़त्म करने के लिए 1.20 लाख मशीनें दी, एप बनाया और बॉयो एनर्जी का प्लांट लगाने समेत कई क़दम उठाए। हमारा वादा है कि हम अगले साल नवंबर तक पराली की समस्या सुलझा लेंगे।
    श्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है और लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इसके कई सारे पहलू है। यह समस्या केवल दिल्ली की नहीं है, बल्कि यह पूरे उत्तर भारत की है। दिल्ली, चरखी दादरी, रोहतक, भिवानी, गुडगांव, बहादुरगढ़, जींद, मानेसर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और राजस्थान में भिवाड़ी, इन सभी शहरों में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। जितनी खराब हवा दिल्ली में है, उतनी ही खराब इन सभी शहरों में भी है। इसके अलावा, धारूहेड़ा, कैथल पानीपत, बल्लभगढ़, फरीदाबाद सोनीपत, नारनौल, कुरुक्षेत्र, बागपत, मेरठ, कानपुर और बिहार में मोतिहारी, बेतिया और कटिहार में हवा बेहद खराब श्रेणी में है। प्रदूषण की यह समस्या पूरे उत्तर भारत की है। जाहिर तौर पर इसके लिए सिर्फ आम आदमी पार्टी या केजरीवाल जिम्मेदार नहीं है। इसके लिए दिल्ली और पंजाब की सरकार केवल जिम्मेदार नहीं है, बल्कि इसके कई सारे कारण है। कई स्थानीय कारण है तो कई क्षेत्रीय कारण है। एक राज्य की हवा उसी राज्य में नहीं रहती है। इधर से हवा उधर जाती है और उधर से हवा इधर आती है। इस मामले में केंद्र सरकार को आगे आकर इसके ऊपर विशेष कदम उठाने पड़ेंगे ताकि पूरे उत्तर भारत को प्रदूषण से बचाया जा सके।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में जब तक वायु गणवत्ता में सुधार नहीं हो जाता तब तक प्राइमरी स्कूल बंद कर रहेंगे। इसके अलावा ऑड-ईवन पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पांचवीं कक्षा से ऊपर की कक्षाओं की आउटडोर एक्टिविटीज बंद रहेंगी। छात्रों को स्पोर्ट्स और आउटडोर एक्टिविटीज की अनुमति नहीं होंगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.