Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात

    June 22, 2026

    नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक

    June 22, 2026

    घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना

    June 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नौगई तिहरे हत्याकांड पर गरमाई सियासत, मंत्री रामविचार नेताम ने परिजनों से की मुलाकात
    • नौवीं में दाखिले की जद्दोजहद ने तोड़ दिया हौसला, छात्र ने पी लिया कीटनाशक
    • घर की बाड़ी में घुसा तेंदुआ, पूरे गांव में दहशत; रेस्क्यू टीम मौके पर रवाना
    • रायपुर में युवक की बेरहमी से हत्या, सिर और चेहरा कुचलकर शव सुनसान इलाके में फेंका
    • सूनी गोद भरने के लिए एक माह के मासूम का अपहरण, तंत्र-मंत्र से इलाज का दिया झांसा
    • राजस्व मंत्री के गृह जिले में महिला राजस्व अधिकारी ने की रिश्वत की मांग, किसान ने खाई जहर
    • आरंग जनपद पंचायत का फैसला बेअसर! BEO पर निंदा प्रस्ताव और संकुल समन्वयक को हटाने की अनुशंसा के बाद भी कार्रवाई नहीं
    • दहेज प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न का मामला हाईकोर्ट ने किया खारिज, पति पक्ष को बड़ी राहत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, June 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » ईरान की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य बंद करने की तैयारी, वैश्विक तेल आपूर्ति पर मंडराया संकट

    ईरान की चेतावनी: होर्मुज जलडमरूमध्य बंद करने की तैयारी, वैश्विक तेल आपूर्ति पर मंडराया संकट

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 22, 2025 राष्ट्रीय समाचार No Comments2 Mins Read

    नई दिल्ली। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने एक बड़ा और संभावित रूप से वैश्विक असर डालने वाला कदम उठाने की दिशा में बढ़त बना ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरानी संसद ने रणनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। हालांकि इस फैसले को लागू करने का अंतिम निर्णय ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल द्वारा लिया जाएगा। इस प्रस्ताव पर रविवार को मतदान हुआ था।

    पाटन में दो अलग-अलग कुंए से मिली महिला और बच्चे की लाश, इलाके में फैली सनसनी

    होर्मुज जलडमरूमध्य वैश्विक तेल आपूर्ति की दृष्टि से एक अहम मार्ग है, जिसके माध्यम से दुनिया भर के लगभग 26% तेल का परिवहन होता है। यह मार्ग फारस की खाड़ी को अरब सागर और हिंद महासागर से जोड़ता है। इसकी चौड़ाई लगभग 33 किलोमीटर है, लेकिन जहाजों के आवागमन के लिए केवल 3 किलोमीटर चौड़ा चैनल उपलब्ध है, जो इसे अत्यधिक संवेदनशील और रणनीतिक बनाता है।

    गर्मियों में मच्छरों से छुटकारा दिलाएंगे ये आसान घरेलू उपाय

    अगर ईरान वास्तव में इस जलमार्ग को बंद करता है, तो इसका सबसे गहरा असर वैश्विक तेल बाजार पर पड़ेगा। इससे तेल कीमतों में भारी उछाल आ सकता है और ऊर्जा संकट की आशंका गहरा सकती है। भारत, अमेरिका, जापान और यूरोप जैसे देशों की अर्थव्यवस्थाएं, जो खाड़ी क्षेत्र से तेल आयात पर निर्भर हैं, इससे खास तौर पर प्रभावित होंगी।

    ईरानी संसद के सदस्य और रिवोल्यूशनरी गार्ड के वरिष्ठ कमांडर इस्माइल कोसारी ने चेतावनी दी है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करना अब रणनीति का हिस्सा है, और यदि हालात बिगड़े तो यह कदम उठाया जाएगा। इससे पहले सांसद याज्दिखाह ने भी स्पष्ट कहा था कि अगर अमेरिका इजरायल के साथ युद्ध में शामिल होता है, तो यह फैसला तुरंत लागू किया जा सकता है।

    इस घटनाक्रम ने दुनिया भर के देशों में चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि यह कदम उठाया गया, तो वैश्विक भू-राजनीतिक संतुलन और आर्थिक स्थिरता पर गहरा प्रभाव पड़ेगा।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    मोदी सरकार ने फिर बजाया महंगाई का डंका, पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार चौथी बढ़ोतरी

    Chandra Grahan 2026: कुछ घंटों बाद लगेगा चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये गलतियां

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    पुलवामा हमले की 7वीं बरसी पर शहीदों को नमन, लेथपोरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

    डर नहीं, विश्वास की बात: पीएम मोदी से आज जुड़ेंगे देश के करोड़ों छात्र

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.