11 August Horoscope: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक राशि पर उसके स्वामी ग्रह का प्रभाव विशेष रूप से पड़ता है। आज 11 अगस्त 2025, सोमवार के दिन ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए सौभाग्य लेकर आई है, वहीं कुछ को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
मेष: दिन सामान्य रहेगा। कार्यों में गति रहेगी, नए अवसर मिल सकते हैं। पुराने मित्र से मिलन संभव है। सेहत पर ध्यान दें।
वृषभ: परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक लाभ संभव है। विवाद से बचें। रुके कार्य पूरे हो सकते हैं।
मिथुन: सोच-समझ कर कार्य करें, जल्दबाजी से बचें। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।
कर्क: मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव संभव है।
सिंह: आलस्य से दूर रहें। धन प्राप्ति के योग हैं। प्रेम जीवन सुधरेगा। यात्रा की संभावना बनी हुई है।
कन्या: भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पुराने मित्र से बात हो सकती है।
तुला: भावनाओं में बहने से बचें। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। ऑफिस में सहयोग मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
वृश्चिक: दिन शुभ रहेगा। बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। कार्यों में विलंब हो सकता है, लेकिन सफलता मिलेगी।
धनु: बहुत सक्रियता वाला दिन रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। व्यापार में लाभ और परिवार में खुशियाँ रहेगी।
मकर: बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। खर्च अधिक हो सकता है, लेकिन धन भी आएगा। वाणी में संयम रखें। संतान सम्बन्धी शुभ समाचार संभावना है।
कुंभ: योजनाएँ सफल हो सकती हैं। मेहनत से काम बनेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। सेहत पर लापरवाही न करें।
मीन: लाभकारी दिन रहेगा। नौकरी में मान-सम्मान मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है।
11 August Horoscope




